Thar Roxx SUV: जानें Maruti Jimny और Force Gurkha की तुलना में कैसी है नई थार रॉक्स एसयूवी
महिंद्रा ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित Thar Roxx ऑफ रोडर एसयूवी को लॉन्च किया है। यहां हम थार रॉक्स के ऑफ-रोड स्पेसिफिकेशंस की तुलना Maruti Suzuki Jimny और 2024 Force Gurkha जैसी अन्य 5-डोर वाले ऑफ-रोडर एसयूवी से कर रहे हैं।
विस्तार
साइज की बात करें तो, नई थार रॉक्स अपने प्रतिद्वंद्वियों में सबसे लंबी और सबसे चौड़ी एसयूवी है। यह तीनों एसयूवी में सबसे लंबे व्हीलबेस के साथ आती है। जिसकी वजह से बेहतर केबिन स्पेस मिलता है। गुरखा 5 डोर यहां सबसे ऊंची एसयूवी है, इसके बाद ऊंचाई में थार रॉक्स दूसरे नबंर पर है, जिसके बात तीसरे नंबर पर जिम्नी आती है। सड़क पर मौजूदगी के मामले में, थार रॉक्स और गुरखा 5 डोर अपनी लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई के कारण अलग दिखते हैं। हालांकि, जिम्नी का तुलनात्मक रूप से छोटा साइज इसे संकरी सड़कों और ऑफ-रोड रास्तों पर आसानी से जाने में मदद करेगा। महिंद्रा ने अभी तक थार रॉक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस नहीं बताया है, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि यह थार 3 डोर के बराबर होगा, जो 226 mm के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ आती है।
|
मॉडल |
Mahindra
|
Maruti Suzuki
|
Force Gurkha 5 Door |
|
लंबाई |
4428 mm |
3985 mm |
4390 mm |
|
चौड़ाई |
1870 mm |
1645 mm |
1865 mm |
|
ऊंचाई |
1923 mm |
1720 mm |
2095 mm |
|
व्हीलबेस |
2850 mm |
2590 mm |
2825 mm |
|
ग्राउंड क्लीयरेंस |
NA |
210 mm |
233 mm |
नई थार रॉक्स 4x4 के टॉप वेरिएंट को महिंद्रा के 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। फोर्स गुरखा 5 डोर में 2.6-लीटर डीजल इंजन मिलता है। जबकि जिम्नी 1.5-लीटर सामान्य पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाता है। यहां जानते हैं कौन सा इंजन कितना पावरफुल है।
|
मॉडल |
Mahindra
|
Maruti Suzuki
|
Force Gurkha 5 Door |
|
इंजन |
2.2L diesel |
1.5L normal petrol |
2.6L diesel |
|
पावर |
175PS @ 3750rpm |
105PS @ 6000rpm |
140PS @ 3200rpm |
|
टॉर्क |
330Nm @ 1500-3000rpm (MT)
|
134Nm @ 4000rpm |
320Nm @ 1400-2600rpm |
|
ट्रांसमिशन |
6MT, 6TC |
5MT, 4TC |
5MT |
नया थार रॉक्स अपने 5-दरवाजे वाले ऑफ-रोड एसयूवी प्रतिद्वंद्वियों में सबसे ज्यादा पावर और टॉर्क जेनरेट करता है। जिम्नी सबसे कम पावरफुल है, लेकिन यह इन तीनों में सबसे हल्की भी है। जबकि थार रॉक्स और जिम्नी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हैं, वहीं गुरखा सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
|
मॉडल |
Mahindra
|
Maruti Suzuki
|
Force Gurkha 5 Door |
|
एप्रोच एंगल |
41.7 डिग्री |
36 डिग्री |
39 डिग्री |
|
ब्रेक ओवर एंगल |
23.9 डिग्री |
24 डिग्री |
28 डिग्री |
|
डिपार्चर एंगल |
36.1 डिग्री |
50 डिग्री |
37 डिग्री |
|
वाटर वेडिंग गहराई |
650 mm |
310 mm |
700 mm |
जब ऑफ-रोड क्षमताओं की बात आती है, तो हर मॉडल की अपनी ताकत होती है। थार रॉक्स सबसे अच्छा एप्रोच एंगर पेश करता है, जो इसे खड़ी चढ़ाई के लिए आदर्श बनाता है। जिम्नी सबसे अच्छे डिपार्चर एंगर के साथ आती है, जो ढलानों में उतरने के लिए फायदेमंद है।
वहीं, गुरखा 233 mm के सर्वश्रेष्ठ रैंप ओवर एंगल और सबसे ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ सबसे आगे है। हालांकि थार रॉक्स का ग्राउंड क्लीयरेंस अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन इसका 3-डोर समकक्ष 226 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस देता है।
गुरखा अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर वाटर वेडिंग (जलभराव को पार करने की क्षमता) का भी दावा करती है। यह विशेषता इसे पानी के क्रॉसिंग वाले चुनौतीपूर्ण इलाकों के लिए खास तौर पर उपयुक्त बनाती है।
महिंद्रा ने अभी तक थार रॉक्स के 4x4 वेरिएंट की कीमतें नहीं बताई हैं। लॉन्च इवेंट में, महिंद्रा ने कहा कि वे 3 अक्तूबर को थार रॉक्स के लिए पूरी प्राइस लिस्ट का खुलासा करेंगे। ऐसी उम्मीद है कि टॉप थार रॉक्स 4x4 AX7L वेरिएंट की कीमत 21.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी। 2024 गुरखा 5 डोर की कीमत इस समय 18.0 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। जबकि जिम्नी 4x4 यहां सबसे किफायती एसयूवी है। जिसकी कीमत 12.74 लाख रुपये से 13.69 लाख रुपये तक है।