{"_id":"63c3b3d338c1f0027a236fa1","slug":"the-company-showcased-maruti-brezza-cng-at-auto-expo-2023-know-when-it-will-be-launched-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2023: मारुति ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने किया शोकेस, जानें कब तक होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2023: मारुति ब्रेजा सीएनजी को ऑटो एक्सपो में कंपनी ने किया शोकेस, जानें कब तक होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 15 Jan 2023 01:50 PM IST
सार
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में ब्रेजा का सीएनजी अवतार शोकेस किया गया है। कंपनी की ओर से इस कार को बाजार में कब तक लाया जा सकता है और इसकी क्या कीमत हो सकती है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो में कई बेहतरीन कारों को पेश किया गया है। इनके साथ ही कंपनी की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का सीएनजी वर्जन भी शोकेस किया गया है। सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को कंपनी कब तक लॉन्च कर सकती है और किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जाएगा। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
Trending Videos
शोकेस की सीएनजी ब्रेजा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : अमर उजाला
मारुति की ओर से ऑटो एक्सपो 2023 में सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। कंपनी जल्द ही सीएनजी वैरिएंट वाली ब्रेजा को लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
मारुति ब्रेजा सीएनजी और पेट्रोल वैरिएंट के लुक्स में किसी भी तरह से कोई फर्क नहीं है। सिर्फ सीएनजी रिफिल पाइंट को पेट्रोल रिफिल पाइंट के साथ दिया गया है। इसके अलावा सीएनजी सिलेंडर को एसयूवी की डिग्गी में फिट किया गया है। जिसे बाहर से देखा नहीं जा सकता। पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट में फर्क सिर्फ कार की विंडशील्ड और पीछे के शीशे पर सीएनजी के स्टीकर से किया जा सकता है।
ऑटो एक्सपो 2023 में जो सीएनजी ब्रेजा को शोकेस किया गया है। उससे यही जानकारी मिल रही है कि एसयूवी के इंजन में भी ज्यादा बदलाव नहीं किया जाएगा। मौजूदा पेट्रोल वैरिएंट में जो 1.5 लीटर का इंजन ऑफर किया जाता है। उसी इंजन के साथ थोड़े तकनीकी बदलाव करने के बाद सीएनजी के साथ ब्रेजा को लाया जाएगा।
कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी को आने वाले तीन से छह महीनों में भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।