{"_id":"6392ed00d206d922fc13b810","slug":"the-magic-of-two-wheelers-played-out-in-november-2022-these-companies-were-included-in-the-top-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Two Wheeler Sales: नवंबर में जमकर बिके दो पहिया वाहन, देखें टॉप-5 में जगह बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Two Wheeler Sales: नवंबर में जमकर बिके दो पहिया वाहन, देखें टॉप-5 में जगह बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन की ओर से नवंबर महीने में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक पिछले महीने में लोगों ने जमकर दो पहिया वाहन खरीदे हैं। खास बात यह है कि अक्तूबर के त्योहारी सीजन के बाद भी नवंबर में लगातार दो पहिया वाहनों की डिमांड बनी हुई है।
दो पहिया वाहनों की कितनी हुई बिक्री
2 of 5
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
फाडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नवंबर 2022 में कुल 18 लाख 47 हजार 708 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि अक्तूबर महीने में कुल 15 लाख 77 हजार 294 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी देखें तो पिछले साल नंबवर महीने में कुल 14 लाख 94 हजार 797 दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इस लिहाज से इस साल नंवबर महीने में दो पहिया वाहनों की बिक्री बेहतर रही है।
बिक्री के आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर महीने में सबसे ज्यादा वाहन बेचे हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने नवंबर महीने में 636064 यूनिट्स की बिक्री हुई है। दूसरे नंबर पर होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर रही। कंपनी ने नवंबर महीने में 462163 यूनिट्स की बिक्री की है। होंडा के बाद तीसरे नंबर पर टीवीएस मोटर कंपनी रही। टीवीएस ने इस अवधि में कुल 270551 यूनिट्स बेचीं।
चौथे नंबर पर बजाज ऑटो रही जिसने 210251 यूनिट्स की बिक्री हुई। 72172 यूनिट्स के साथ सुजुकी मोटर साइकिल पांचवें नंबर पर और 69211 यूनिट्स के साथ रॉयल एनफील्ड रही।
इंटरनल कंबशन इंजन के अलावा इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री भी ज्यादा हुई। ओला इलेक्ट्रिक ने नवंबर महीने में कुल 16306 यूनिट्स की बिक्री की। ओकिनावा ने 9059 यूनिट्स, हीरो इलेक्ट्रिक 9014, एथर एनर्जी की 7765, ओकाया की 1783 यूनिट्स की बिक्री हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।