सब्सक्राइब करें

World Tourism Day: शहर में चलाने के लिए सबसे बेहतर हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और रेंज की डिटेल

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Wed, 27 Sep 2023 12:41 PM IST
सार

अगर आप अपने लिए नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं। तो किन विकल्पों में से एक को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
These electric scooters are best for driving in the city, know the features and range details
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर - फोटो : ola india

भारत में सबसे ज्यादा लोग ऑफिस या अन्य कामों के लिए स्कूटर का उपयोग करते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की जानकारी दे रहे हैं। जिनको शहर में चलाने पर आराम के साथ ही खर्च भी कम होगा। साथ ही इनकी रेंज और फीचर्स की जानकारी भी इस खबर में दे रहे हैं।

Trending Videos
These electric scooters are best for driving in the city, know the features and range details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ola electric
ओला एसवन प्रो
ओला की ओर से एसवन प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को टॉप रेंज में ऑफर किया जाता है। कंपनी के इस स्कूटर से 195 किलोमीटर की रेंज मिलती है और इसमें चार किलोवाट आवर की बैटरी मिलती है। जिसके साथ फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है। साथ में कई बेहतरीन फीचर्स भी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिए जाते हैं। जिनमें सात इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइट्स, ड्यूल डिस्क ब्रेक, सीबीएस, म्यूजिक, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
These electric scooters are best for driving in the city, know the features and range details
Simple One Electric Scooter - फोटो : Simple Energy
सिंपल वन
बेंगलुरु की कंपनी सिंपल एनर्जी की ओर से सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में कंपनी दो बैटरी देती है। जिसमें से एक को बाहर निकाला जा सकता है, जबकि दूसरी बैटरी फिक्स होती है। दो बैटरी के कारण इस स्कूटर को फुल चार्ज में 212 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। जिसके साथ फास्ट चार्जिंग की सुविधा भी दी जाती है।

यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
These electric scooters are best for driving in the city, know the features and range details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : vidaworld
विदा वी1 प्रो
हीरो की ओर से विदा वी1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऑफर किया जाता है। इस स्कूटर में 3.94 किलोवाटर आवर की बैटरी दी जाती है। इसे जीरो से 80 फीसदी चार्ज होने में करीब छह का समय लगता है। स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 110 किमी की ड्राइविंग रेंज मिलने का दावा किया गया है। यह छह किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 3.9 किलोवाट का आउटपुट देता है। यह जीरो से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 3.2 सेकेंड में पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें - Fuel Additives: कार या बाइक में फ्यूल एडिटिव डालने के होते हैं फायदे और नुकसान, जानें सबकुछ
विज्ञापन
These electric scooters are best for driving in the city, know the features and range details
TVS iQube Electric Scooter - फोटो : TVS Motor Company
टीवीएस आईक्यूब
टीवीएस की ओर से आईक्यूब के दो वैरिएंट बाजार में मिलते हैं। इसके आईक्यूब एस वैरिएंट को फुल चार्ज के बाद 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें यूएसबी चार्जर, बैटरी लेवल और लो बैटरी इंडीकेटर, डिस्टेंस टू एंपटी, साइड स्टैंड इंडीकेशन, एंटी थेफ्ट अलर्ट, लाइव लोकेशन स्टेटस, एलईडी लैंप और 17 लीटर का स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: बाइक चलाते हुए करते हैं यह काम, तो हो सकता है बड़ा नुकसान, जानें कैसे बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed