भारत में लगातार कारों को और बेहतर किया जा रहा है। बेहतर होने के साथ ही कारों में पहले से काफी ज्यादा फीचर्स भी ऑफर किए जाते हैं। हम इस खबर में आपको ऐसे ही एक फीचर की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही यह भी बता रहे हैं कि इस फीचर से क्या फायदे मिलते हैं और इसकी कमियां क्या-क्या हैं।
{"_id":"646b2376641cb3876b0a779a","slug":"what-is-automatic-climate-control-and-what-are-the-advantages-and-disadvantages-of-this-feature-2023-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Automatic Climate Control: क्या आपकी कार में भी है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, जानें क्या हैं फायदे-नुकसान","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Automatic Climate Control: क्या आपकी कार में भी है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, जानें क्या हैं फायदे-नुकसान
Mon, 22 May 2023 03:34 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 22 May 2023 03:34 PM IST
सार
आजकल की कारों में कई फीचर्स को दिया जाता है। ऐसा ही एक फीचर कारों में मिलता है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल। इस फीचर की खूबियां और कमियां क्या हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है फीचर
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
आजकल की कारों में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। जिससे कार चलाने से लेकर सेफ्टी में भी आराम मिलता है। ऐसा ही एक फीचर कारों में ऑफर किया जाता है, जिसे ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल कहा जाता है। कई कारों में तो इस फीचर को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाता है। लेकिन कई लोगों को इस फीचर की सही जानकारी नहीं होती।
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
यह भी पढ़ें - Most Affordable 4x4: हर तरह के रास्तों पर चलाई जा सकती हैं ये सात ऑफ रोड SUV, कीमत भी है 30 लाख रुपये से कम
कैसे करता है काम
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social
इस फीचर का उपयोग करना काफी आसान होता है। आप किसी भी तापमान पर एसी को सेट कर सकते हैं और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल का बटन दबा सकते हैं। जिसके बाद कार का एसी खुद से ही फैन की स्पीड और केबिन के तापमान को उसी के मुताबिक सेट कर लेगा।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होते हैं फायदे
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social
क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर का उपयोग करने के फायदे भी होते हैं। एसी चलाने पर कार का एवरेज थोड़ा कम होता है। लेकिन अगर आप इस फीचर का उपयोग करते हैं तो एसी को एक ही तापमान पर चलाने के कारण एवरेज बेहतर हो जाती है। इसके साथ ही बाहर से आने वाली धूप के कारण मैनुअल एसी की तरह आपको केबिन में ठंडक करने के लिए बार-बार फैन स्पीड या कूलिंग को कम ज्यादा नहीं करना पड़ता और आपका ध्यान ड्राइविंग पर रहता है। जिससे ध्यान बंटने के कारण होने वाले हादसों में कमी होती है।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
विज्ञापन
फीचर के नुकसान
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर के फायदे होते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हैं। इस फीचर के कारण आपका समय और पैसा ज्यादा खर्च हो सकता है। दरअसल, यह फीचर ऑटोमैटिक होता है लेकिन अगर यह एक बार खराब हो जाए तो मैनुअल एसी की तुलना में इसे ठीक करवाना महंगा होता है। मैनुअल एसी में खराबी आने पर ज्यादा से ज्यादा कंप्रैसर को बदला जा सकता है। लेकिन इस तरह के एसी में अगर खराबी हो जाए तो फिर इसे ठीक करवाने के लिए अच्छे मेकैनिक के साथ ही ऑन बोर्ड कम्यूटर को भी सेट करना पड़ता है। इसके अलावा कई लोगों को मैनुअल एसी की आदत होती है और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के लिए कई बटन होते हैं, ऐसे में इसे सही से ऑपरेट करने में शुरूआत में थोड़ी परेशानी भी होती है।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल