सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   BCECE 2026 exam will be held on May 30-31 know complete schedule from application to admit card

Bihar: 30-31 मई को होगी BCECE 2026 परीक्षा, जानें आवेदन से एडमिट कार्ड तक पूरा शेड्यूल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 17 Apr 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 का आयोजन 30 और 31 मई को होगा। ऑनलाइन आवेदन 5 मई तक भरे जाएंगे, जबकि एडमिट कार्ड 22 मई को जारी होगा। इस परीक्षा के जरिए इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, फार्मेसी और नर्सिंग सहित विभिन्न डिग्री कोर्सों में नामांकन किया जाएगा।

BCECE 2026 exam will be held on May 30-31 know complete schedule from application to admit card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (बीसीईसीई) 2026 आगामी 30 मई और 31 मई को आयोजित की जाएगी। 30 मई को यह परीक्षा चार पालियों में तथा 31 मई को एक पाली में आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जो 5 मई 2026 तक जारी रहेगी।

Trending Videos


6 मई तक कर सकेंगे शुल्क का भुगतान
पंजीकृत उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद 6 मई तक शुल्क भुगतान कर सकेंगे। आवेदन पत्र में सुधार के लिए 7 मई से 8 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किया जाएगा। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 14 अप्रैल 2026 को जारी विज्ञापन के माध्यम से इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस परीक्षा के आधार पर विभिन्न डिग्री कोर्सों के प्रथम वर्ष में नामांकन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कोर्सों के लिए मांगा गया है आवेदन
राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों में संचालित बीटेक कोर्स तथा संजय गांधी गव्य प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना में बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए जेईई (मुख्य) में शामिल उम्मीदवारों की दो चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग के बाद बची सीटों को बीसीईसीई 2026 के सफल अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।

कृषि कोर्सों के अंतर्गत बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में कृषि, उद्यान और वानिकी के स्नातक कोर्स की 50 प्रतिशत सीटें पीसीएम और पीसीबी की संयुक्त मेधा सूची से भरी जाएंगी। इसके अलावा, राज्य के मान्यता प्राप्त सरकारी फार्मेसी संस्थानों के डिग्री कोर्स में भी इसी परीक्षा के आधार पर नामांकन होगा।

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, रेडियो इमेजिंग टेक्नोलॉजी और ऑप्टोमेट्री जैसे स्नातक कोर्सों में भी प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से मिलेगा। वहीं, बिहार के सरकारी और निजी संस्थानों में बीएससी नर्सिंग सहित अन्य समकक्ष कोर्सों में भी सफल अभ्यर्थियों का नामांकन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर; परिवार में मातम

आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी विस्तृत जानकारी
इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं तथा वहीं से प्रॉस्पेक्टस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed