{"_id":"6985bbb0d5a6fd4d700aea34","slug":"bhagalpur-crime-constable-on-duty-outside-railway-station-attacked-with-a-knife-condition-critical-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चाकू से गोदा, हालत गंभीर; रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक हुआ हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: ड्यूटी पर तैनात सिपाही को चाकू से गोदा, हालत गंभीर; रेलवे स्टेशन के बाहर अचानक हुआ हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Bhagalpur Crime: नवगछिया रेलवे स्टेशन के बाहर अपराधियों ने सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला में तैनात एक सिपाही पर अपराधियों ने चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल सिपाही की पहचान विशाल कुमार के रूप में हुई है। घटना नवगछिया रेलवे स्टेशन के बाहर की बताई जा रही है, जहां बदमाशों ने अचानक उन पर हमला किया।
Trending Videos
पेट और कंधे समेत तीन जगहों पर चोट
जानकारी के अनुसार, सिपाही विशाल कुमार ट्रेन से नवगछिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। जैसे ही वह स्टेशन से बाहर निकले, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके पेट और कंधे सहित शरीर के तीन हिस्सों पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सिपाही को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।
पढ़ें- Accident Today: एनएच-333ए पर स्कूल वैन और पिकअप की आमने-सामने टक्कर; चालक सहित कई घायल, दो बच्चे गंभीर
मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज
फिलहाल घायल सिपाही विशाल कुमार का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस और रेल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सिपाही पर हमला किस कारण से किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
