सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bhagalpur News: Intermediate student commits suicide by hanging himself in his lodge room police investigating

Bihar News: इंटर के छात्र ने लॉज में फंदे से लटककर की आत्महत्या, कमरा सील; जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Feb 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Bhagalpur News: भागलपुर में सीता सदन लॉज में रह रहे इंटर के छात्र विशाल ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कमरा सील कर जांच शुरू कर दी है, फॉरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Bhagalpur News: Intermediate student commits suicide by hanging himself in his lodge room police investigating
मृतक विशाल (फाइल फोटो) तथा जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उर्दू बाजार स्थित ठाकुबाड़ी के पास सीता सदन लॉज में एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक छात्र की पहचान बांका जिले के बौंसी निवासी विशाल के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि विशाल इंटर का छात्र था और पढ़ाई के लिए सीता सदन लॉज के एक कमरे में रह रहा था।

Trending Videos

 
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने लॉज के कमरे को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल छात्र का शव लॉज के कमरे के अंदर ही बंद है। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही कमरे का दरवाजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- Bihar Crime: नशे के आदी भाई ने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, मोबाइल फोन के विवाद में दिया घटना को अंजाम
 
आत्महत्या के कारणों पर रहस्य का पर्दा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या की है, लेकिन इसके पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस लॉज संचालक, आसपास के लोगों और छात्र के साथियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना की सूचना छात्र के परिजनों को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed