{"_id":"697eebae92774aac1c005c64","slug":"woman-returning-after-bathing-in-ganges-on-mauni-amavasya-dies-in-road-accident-auto-rickshaw-driver-absconds-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, टोटो चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के बाद लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, टोटो चालक फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार
Muzaffarpur News: मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए भागलपुर आई झारखंड की महिला सोबी देवी की टोटो दुर्घटना में मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र में हुआ हादसा। टोटो चालक फरार है, पुलिस सीसीटीवी से जांच कर रही है।
मृतका सोबी देवी
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान करने झारखंड से भागलपुर आई एक महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना भागलपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे त्योहार के दिन मातम का माहौल बन गया।
Trending Videos
क्लिनिक के सामने हुआ हादसा
हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉ. डीपी सिंह के क्लिनिक के सामने उस समय हुआ, जब एक टोटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोटो तेज गति में था और अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगे की सीट पर बैठी महिला को लगी गंभीर चोट
टोटो की आगे वाली सीट पर बैठी महिला को टक्कर के दौरान गंभीर चोटें आईं। चोट इतनी गंभीर थी कि महिला की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस के जरिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पढ़ें- Accident Today: बक्सर-पटना फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर घायल; कार मलबे में तब्दील
मृतका की पहचान
मृतका की पहचान सोबी देवी, निवासी सोनाटार, झारखंड के रूप में हुई है। मृतका के पति बलदेव दास ने बताया कि वे मौनी अमावस्या के अवसर पर गंगा स्नान करने भागलपुर आए थे और स्नान के बाद लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।
टोटो चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस
हादसे के बाद टोटो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि टोटो और चालक की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा सके। इस दुर्घटना के बाद कुछ समय तक घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
