सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   bihar crime brother in law friends attempt assault woman villagers thrash

Bihar: देवर ही निकला दरिंदा! चार दोस्तों के साथ घर का ताला तोड़कर घुसा अंदर, भाभी से की दरिंदगी की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़कर पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

bihar crime brother in law friends attempt assault woman villagers thrash
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने चार आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई।


पीड़िता वर्षा कुमारी ने बताया कि शनिवार को वह अपने घर के बाहर खड़ी थी, जबकि उसके दोनों बच्चे घर के अंदर मोबाइल देख रहे थे। इसी दौरान उसका देवर चार साथियों के साथ वहां पहुंचा और घर का बंद ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के अनुसार, ताला टूटने की आवाज सुनकर जब वह घर की ओर दौड़ी, तब तक सभी आरोपी अंदर प्रवेश कर चुके थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसका हाथ पकड़कर कमरे में ले जाने की कोशिश की और उसके कपड़े खींचते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos


महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह आरोपियों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई।

पांच महीने से अलग रह रही थी महिला
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में सुमित मंडल से हुई थी। उसका आरोप है कि शादी के बाद पति अक्सर अपनी मां के कहने पर उससे झगड़ा करता था। करीब पांच महीने पहले पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग घर छोड़कर चले गए थे। महिला मूल रूप से खगड़िया जिले की रहने वाली है। घटना की सूचना मिलने पर उसके पिता राजू मंडल भी मौके पर पहुंचे। वर्षा ने बताया कि उसका पति पिछले तीन वर्षों से उसके साथ नहीं रह रहा है और ससुराल पक्ष ने उसे व उसके बच्चों को अपनाने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें-  Bihar News : एआई समिट में सीएम के बयान पर रोहिणी ने किया पलटवार; कहा- डंडे से नहीं, न्याय से आता है सुशासन

पीड़िता के अनुसार, वह बीते 5 फरवरी से उक्त घर में रह रही है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसे धमकी दे चुका था और शनिवार को जबरन घर में घुसकर गलत हरकत करने का प्रयास किया।

पुलिस जांच में जुटी
मामले में महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed