सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   shortage of cooking gas has left common people tension, with chaos-like situations reported in several areas

Bihar News: गैस संकट का असर, बेटी की शादी से पहले सिलेंडर के लिए भटकती मां, सरकारी दावों पर उठे सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 10 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार के भागलपुर जिले में रसोई गैस की किल्लत के बीच एक भावुक मामला सामने आया है, जहां मारूफचक अंबई की रहने वाली सुनीता देवी अपनी बेटी की शादी के लिए गैस सिलिंडर की व्यवस्था कराने को लेकर लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रही हैं।

shortage of cooking gas has left common people tension, with chaos-like situations reported in several areas
बेटी की शादी से पहले सिलेंडर के लिए भटकती मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के असर का दावा जहां देशभर में किया जा रहा है, वहीं इसका असर घरेलू स्तर पर भी देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की किल्लत को लेकर आम लोग परेशान हैं और कई जगहों पर स्थिति हाहाकार जैसी बनती दिख रही है। इस बीच बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने भरोसा दिलाया है कि राज्य में किसी भी बेटी की शादी के दौरान गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।
Trending Videos


भागलपुर से सामने आई भावुक तस्वीर

इन्हीं सरकारी दावों के बीच भागलपुर जिले से एक भावुक कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। मारूफचक अंबई की रहने वाली सुनीता देवी अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद चिंतित हैं। एक हाथ में बेटी की शादी का कार्ड और दूसरे हाथ में गैस के लिए आवेदन लेकर वह लगातार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी सिर पर, लेकिन गैस की चिंता

सुनीता देवी का कहना है कि उनकी बेटी संगीता की शादी 17 अप्रैल को तय है, लेकिन अभी तक गैस सिलिंडर की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसे में पूरा परिवार तनाव और परेशानी में है। वे लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रही हैं कि समय रहते गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाए ताकि शादी बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।

पढ़ें: दरभंगा से साइबर ठग गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने ने दबिश देकर पकड़ा; गांव में बैठकर करता था ठगी 

सुनीता देवी ने कहा, “हम बहुत परेशान हैं, बेटी की शादी सिर पर है लेकिन गैस का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। हम रोज़ दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, बस समय पर मदद मिल जाए।” 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed