सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Anand lost race of life hanged himself from fan bag in house Bhagalpur

Bihar: लगातार असफल होने के कारण डिप्रेशन में था युवक, पंखे की खूंटी से लटक कर दे दी जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Mar 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: भागलपुर के ममलखा गांव में 28 वर्षीय आनंद साह उर्फ सिट्टू ने लगातार असफल होने और डिप्रेशन के कारण अपने घर में पंखे की खूंटी से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक बिहार पुलिस की तैयारी कर रहा था और पत्नी मायके गई हुई थी।

Anand lost race of life hanged himself from fan bag in house Bhagalpur
मृतक की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

लोक शिकायत में 2018 से बहाल सुरक्षाकर्मी राजेन्द्र प्रसाद के 28 वर्षीय पुत्र आनंद साह उर्फ सिट्टू ने बीती रात सबौर थानाक्षेत्र के ममलखा स्थित अपने घर में पंखे की खूंटी से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

Trending Videos


पुलिस की तैयारी में जुटा था मृतक
परिवार के अनुसार, आनंद बिहार पुलिस की तैयारी में जुटा था, लेकिन लगातार असफल होने के कारण वह डिप्रेशन में था। देर रात अपने कमरे में उसने यह दुखद कदम उठाया। मृतक के पिता ने बताया कि आनंद तीन पुत्रों में दूसरे नंबर का बेटा था और उसकी शादी 2020 में बांका जिले के तारापुर, छतराहा गांव में हुई थी। पत्नी उस समय मायके गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नीट छात्रा मामले में चौथी बार CBI टीम बैरंग लौटी, परिजनों ने पूछताछ से किया इनकार

ऐसे हुआ खुलासा

पिता ने बताया कि रात में उन्होंने अपने बेटे को अवाज लगाई लेकिन जब उन्हें बेटे का कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर कमरे में झांकने की कोशिश की। तब तक काफी देर हो चुकी थी। परिवार के सदस्यों की मदद से बॉडी को नीचे उतारा गया और गांव के ही चिकित्सक मुकेश के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed