सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news-loan fraud accused thrashed publicly, High voltage drama

Bihar: शख्स को बुलाकर महिला चप्पल-हेलमेट से पीटने लगी, कारण जानकर शहर के लोग भी देखते रहे; पुलिस ने क्या किया?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhagalpur News : बीच शहर में एक महिला ने एक शख्स को बुलाया और फिर दनादन चप्पल-हेलमेट से पीटने लगी। भीड़ को कारण पता चला तो वह तमाशबीन बन गई। महिला के बेटों ने भी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस दौड़ती पहुंची तो कानून हाथ में लेने वालों को गिरफ्तार कर लिया।

Bihar news-loan fraud accused thrashed publicly, High voltage drama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर में लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जोगसर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ प्रियंका देवी नामक महिला ने विनोद नाम के युवक पर तीन लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विनोद ने लोन दिलाने का झांसा देकर रुपये लिए, लेकिन न तो लोन दिलवाया और न ही पैसे लौटाए।

रुपये वापस न मिलने से नाराज प्रियंका देवी ने अपने बेटों के साथ विनोद को मोक्षदा स्कूल के पास बुलाया और सरेआम उसकी पिटाई शुरू कर दी। महिला ने चप्पलों और हेलमेट से उस पर हमला किया, वहीं बेटों ने लात-घूंसों से मारकर उसे अधमरा कर दिया। करीब आधे घंटे तक सड़क पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन भीड़ में मौजूद किसी व्यक्ति ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बेकाबू हुआ झूला, हवा में उछलते हुए गिरे लोग; सासाराम प्रदर्शनी मेले में हादसा, कई घायल

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक समेत महिला व उसके बेटों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने विनोद के बयान पर माँ-बेटों सहित चार लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, प्रियंका देवी ने भी विनोद पर लोन के नाम पर ठगी करने का केस दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने कानून हाथ में लेने के आरोप में महिला समेत चार लोगों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed