सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar news--speeding wreaks Two teenagers returning from a fair die in road accident one injured

भागलपुर में दिखा रफ्तार का कहर: मेला देखकर घर लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत नाजुक

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Mar 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर में फोरलेन सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Bihar news--speeding wreaks Two  teenagers returning from a fair die in road accident one injured
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात रसूलपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन सड़क के समीप हुआ। मृतकों की पहचान सचिन कुमार (16 वर्ष), पिता सुभाष मंडल, ग्राम एकचारी, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर तथा अभिषेक कुमार (15 वर्ष), पिता- रवि मेहतर , ग्राम कटोरिया, थाना कटोरिया, जिला बांका के रूप में हुई है।
Trending Videos


बताया जा रहा है कि अभिषेक अपने नानी के घर मेला देखने आया हुआ था घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार अपनी बहन के साथ रात में खाना खाने के बाद मेला देखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन और अभिषेक की मौके पर ही गंभीर हालत
मेला घूमने के बाद उसने अपनी बहन को सुरक्षित घर पहुंचा दिया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ दोबारा मेला देखने के लिए निकला। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी को देखकर बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ गया और उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।हादसे में तीन लोग बाइक पर सवार थे, जिसमें सचिन और अभिषेक की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics:  राबड़ी आवास में गीत-संगीत की गूंज, क्या खुशियां वापस लौट रही हैं? तेज प्रताप ने साझा की तस्वीर

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सचिन और अभिषेक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का इलाज जारी है घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed