{"_id":"69c66704242e5af3dc0880b2","slug":"bihar-news-trying-to-stop-substance-abuse-fatal-roshan-kumar-beaten-to-death-dies-during-treatment-bhagalpur-news-c-1-1-noi1518-4096364-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नशा का सेवन करने से रोकना युवक को भारी पड़ा भारी, नशेड़ियों ने पीट-पीटकर की हत्या; हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नशा का सेवन करने से रोकना युवक को भारी पड़ा भारी, नशेड़ियों ने पीट-पीटकर की हत्या; हरकत में आई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
Published by: भागलपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
सार
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में नशा करने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बेटे की मौत पर विलाप करते हुए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक युवक को नशा करने से रोकना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रोशन कुमार (पिता – जमुना मंडल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 23 मार्च की शाम करीब 7 बजे रोशन कुमार के घर के सामने कुछ लोग नशा कर रहे थे।
इसका विरोध करने पर आरोपी रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार और किसलय कुमार 7 से 8 अन्य युवक ने मिलकर रोशन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे तुरंत भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस टीम
मृतक रोशन कुमार की शादी 8 मई वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है। परिवार में वह चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम
Trending Videos

इस मामले ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है, क्योंकि एक ओर सरकारें नशा मुक्ति अभियान चला रही हैं। धूम्रपान पर रोक लगाने के लिए कई सामाजिक संस्थाएं काम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर मथुरापुर गांव की घटना ने सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर काम करने वाले लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
क्या नशेड़ियों के अंदर कानून का डर और खौफ नहीं है? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को लेकर गंभीर है और आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है।