{"_id":"69fb258cb618bed2cf05a4a7","slug":"eou-raids-at-four-locations-of-sub-registrar-amarendra-kumar-bihar-news-supaul-bihar-police-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : सब-रजिस्ट्रार पर EOU का बड़ा एक्शन, पटना सहित चार चार ठिकानों पर एक साथ धावा; काली कमाई का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : सब-रजिस्ट्रार पर EOU का बड़ा एक्शन, पटना सहित चार चार ठिकानों पर एक साथ धावा; काली कमाई का खुलासा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Wed, 06 May 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार
Bihar : भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत ईओयू ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सब-रजिस्ट्रार के चार ठिकानों पर एक साथ धावा बोला है। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।
ईओयू कार्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई लगातार शिकंजा कस रहा है। ताज़ा मामला सुपौल का है, जहाँ सब-रजिस्ट्रार अमरेन्द्र कुमार के पटना सहित चार ठिकानों पर EOU की टीम ने एक साथ धावा बोला है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में चल रही इस छापेमारी ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: नए चेहरे को भी मौका देगी भाजपा, नीतीश, चिराग, मांझी और कुशवाहा की पार्टी से कितने मंत्री बन रहे?
विज्ञापन
विज्ञापन
1.10 करोड़ की अवैध संपत्ति का है मामला
ईओयू की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी वैध आय के स्रोतों से लगभग एक करोड़ दस लाख 64 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जमा की है। शिकायत मिलने के बाद सबूतों का सत्यापन किया गया। आरोप सत्यापित होने के बाद पटना स्थित ईओयू थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : अनंत सिंह को अब कौन-कैसे बचाएगा? हर बार जेल जाकर निकल रहे; इस बार क्या होगा?
कोर्ट से वारंट के बाद कार्रवाई
ईओयू ने पटना स्थित निगरानी विशेष न्यायालय से सर्च वारंट हासिल किया। इसके बाद डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में ईओयू को जमीन और फ्लैट के निवेश से जुड़े कई कागजात प्राप्त हुए हैं। इसके अलावे कई बैंक के खाते और फिक्स्ड डिपॉजिट भी जब्त किए गए हैं। ईओयू टीम का कहना है कि आय से अधिक संपत्ति की पुष्टि करने वाले डिजिटल और भौतिक सबूत भी प्राप्त हुए हैं। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। अभी छापेमारी जारी है।