सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   goradi Thana Kshetra ke baghamara village ine 15 year old boys short

Bihar: भागलपुर में डीजे पर नाच रही थी बरात, अचानक चली गोली; पैर में लगने से पास खड़ा किशोर घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 21 Feb 2026 10:38 AM IST
विज्ञापन
सार

भागलपुर जिला के लोदीपुर थाना क्षेत्र के बघमारा गांव में बरात देखने के दौरान 15 वर्षीय सन्नी कुमार को गोली मार दी गई। घायल किशोर का इलाज जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

goradi Thana Kshetra ke baghamara village ine 15 year old boys short
गोली लगने से घायल बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर। जिले के भागलपुर जिला के लोदीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अगरपुर पंचायत के बघमारा गांव में शुक्रवार देर रात बारात देखने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई। घायल किशोर को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
Trending Videos


घायल की पहचान बघमारा गांव निवासी तनिकलाल यादव के 15 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। घटना को लेकर सन्नी और उसकी मां ने शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बताया कि गांव के अरविंद यादव के पुत्र राहुल की शादी थी। शुक्रवार रात बारात गोराडीह जाने से पहले डीजे के साथ गांव में घुमाई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बगीचे में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पास में मिली शराब की खाली बोतलें; जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान सन्नी अपने घर के बाहर खड़ा होकर बारात देख रहा था। आरोप है कि तभी गांव का ही इंदरदेव यादव वहां पहुंचा और अचानक फायरिंग कर दी। गोली सन्नी के दाहिने पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किशोर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed