सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Demanding 1500 dues proved costly accused killed tent operator in front of his wife in bhagalpur Bihar

Bihar News: 1500 रुपये का बकाया मांगना पड़ा भारी, आरोपी ने पत्नी के सामने टेंट संचालक को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर में टेंट संचालक की पैसे के लेन देन को लेकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मृतक की हत्या उसकी पत्नी के सामने की। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया। 

Demanding 1500 dues proved costly accused killed tent operator in front of his wife in bhagalpur Bihar
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले में टेंट हाउस संचालक की पत्नी के सामने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की घटना सामने आई है। पत्नी आरोपी से जान बख्शने की मिन्नतें करती रही, लेकिन आरोपी ने पति पर हमला करना जारी रखा। घायल पति को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक टेंट हाउस संचालक की पहचान जिले के बाथ थाना क्षेत्र के झोझी लखनपुर गांव निवासी परीक्षण प्रसाद सिंह के 31 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Trending Videos


बकाया मांगने पर आरोपी ने किया हमला
मृतक की पत्नी सोनम कुमारी ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे बताया कि उनका पति घर में टेंट हाउस का काम करता था। घर से सौ मीटर की दूरी पर रहने वाले आरोपी चितरंजन कुमार ने कुछ दिन पहले भाड़े पर कुर्सी ली थी, जिसका पैसा 1500 रुपये बकाया था। बुधवार की दोपहर जब चंदन कुमार सिंह पैसे मांगने गया, तो आरोपी ने भुगतान करने से इंकार कर दिया और गालियां देने लगा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी क्रम में आरोपी चितरंजन ने लाठी-डंडे से चंदन के सिर पर प्रहार किया, जिसके बाद चंदन जमीन पर गिर गए। इसके बाद आरोपी ने उनके शरीर के कई हिस्सों पर डंडे से हमला जारी रखा। पत्नी चीखती और चिल्लाती रही, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
घटना की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक आरोपी चितरंजन भागने में सफल हो गया। घायल चंदन कुमार सिंह को ग्रामीणों की मदद से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत के बाद अस्पताल परिसर में तैनात बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें: पटना में रिटायर सेना के जवान की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

पुलिस को शिकायत का इंतजार
इस घटना को लेकर बाथ थाना के एडिशनल थानाध्यक्ष सुमन कुमारी ने बताया कि घटना की अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed