सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Innocent murdered after kidnapping body found near school in Banka Bihar

Bihar Crime News: बांका में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, स्कूल के पास मिला शव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar Crime News: बांका जिले में तीन साल की बच्ची के पहले लापता होने और फिर उसका शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शक के आधार पर तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। 
 

Innocent murdered after kidnapping body found near school in Banka Bihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बांका जिले के जिलेबिया थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दिए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। बच्ची का शव गांव के एक स्कूल परिसर के पास से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Trending Videos


घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई थी बच्ची
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर बच्ची अपने घर के समीप अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर शाम तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में सूचना दी। इसी बीच गांव के एक स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थिति में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया है, ताकि साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका
प्रारंभिक जांच में घटना को लेकर कई आशंकाएं सामने आ रही हैं। ग्रामीणों के बीच दुष्कर्म की चर्चा भी है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल  बांका भेज दिया गया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें: स्कूल जा रही मासूम को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया
थानाध्यक्ष ने बताया कि संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मासूम की असमय मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed