सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Over 100 Personnel Fall Ill After Eating Mess Food; Case of Food Poisoning Reported at Banka Police Lines

Bihar News: मेस का भोजन खाने के बाद 100 से अधिक जवान बीमार, बांका पुलिस लाइन में फूड प्वाइजनिंग का मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Fri, 13 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Banka News: बांका पुलिस लाइन के मेस में भोजन करने के बाद 100 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक तौर पर मामला फूड प्वाइजनिंग का माना जा रहा है और जांच जारी है।

Over 100 Personnel Fall Ill After Eating Mess Food; Case of Food Poisoning Reported at Banka Police Lines
अस्पताल में भर्ती पुलिस जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार के बांका जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुलिस लाइन के मेस में परोसे गए भोजन के बाद 100 से अधिक जवानों की तबीयत अचानक खराब हो गई। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस लाइन परिसर में अफरातफरी की स्थिति बन गई। बीमार जवानों को तुरंत इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Trending Videos

 
फ्राइड राइस और चना छोला खाने के बाद हुई परेशानी
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन के मेस में जवानों के लिए फ्राइड राइस और चना छोला बनाया गया था। ड्यूटी से लौटने के बाद जवानों ने भोजन किया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद कई जवानों को जी मिचलाने, पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। थोड़ी ही देर में बीमार जवानों की संख्या लगातार बढ़ती गई और देखते ही देखते यह आंकड़ा 100 से अधिक पहुंच गया, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अस्पताल में एक साथ पहुंचे कई मरीज
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सभी बीमार जवानों को तत्काल बांका सदर अस्पताल ले जाया गया। एक साथ बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने से अस्पताल में भी कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल अतिरिक्त बेड और डॉक्टरों की व्यवस्था की और इलाज शुरू किया।
 
उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षण सामने आए
बीमार जवानों में उल्टी, दस्त, पेट में मरोड़ और कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिले। अस्पताल प्रशासन के अनुसार अधिकांश जवानों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, जबकि कुछ जवानों का गहन उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की निगरानी कर रही है और सभी को प्राथमिक उपचार के साथ सलाइन दी जा रही है।

पढ़ें- LPG Gas Booking: आपके पास भी तो नहीं आया LPG बुकिंग और डिलीवरी का ऐसा मैसेज? देखिए, कहां है खतरा
 
भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर उठे सवाल
इस घटना के बाद पुलिस लाइन के मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जवानों के बीच इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है कि भोजन बनाने में किस प्रकार की सामग्री का उपयोग किया गया था।
 
मामले की जांच के दिए गए आदेश
पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। भोजन के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने कहा है कि जांच में यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed