सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   sultanganj nasopur ward 7 vijay yadav shot bhagalpur jlnmch patna referred

Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधी! वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Thu, 12 Feb 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत के नसोपुर वार्ड 7 की वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को बुधवार रात बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी। गोली सीने में लगी और कंधे के पास जाकर अटक गई, जिस वजह से हालत गंभीर बनी हुई है।  

sultanganj nasopur ward 7 vijay yadav shot bhagalpur jlnmch patna referred
वार्ड सदस्य के पति को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत के नसोपुर वार्ड 7 की वार्ड सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को बेखौफ अपराधियों ने बुधवार रात गोली मार दी। इस हमले में विजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और स्थानीय थाने की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल विजय यादव को तुरंत स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar News: पढ़ाई के लिए लाइब्रेरी गया था युवक, बदमाशों ने नशा देकर किया बेहोश, फिर कराई जबरन शादी
विज्ञापन


पटना किया गया रेफर

जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यहां बेहतर इलाज संभव नहीं है, इसलिए घायल विजय यादव को पटना रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर विजय यादव की पत्नी और वार्ड सदस्य बेबी देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे। घर के पास वह एक परिचित से बात करने लगे और उनकी बेटी घर चली गई। इसी दौरान अपराधी वहां आ पहुंचा और विजय यादव को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि अपराधी ने विजय यादव को सीने में गोली मारी, जो जाकर कंधे के पास अटक गई। इस वजह से भागलपुर में उनका इलाज नहीं हो सका और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed