सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Five injured in fierce sword fight over superstition three in critical condition in Bihar

Bihar News: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: भागलपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 12:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News: भागलपुर के रसीदपुर भिट गांव में अंधविश्वास को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। विवाद में पांच लोग घायल हुए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।  

Five injured in fierce sword fight over superstition three in critical condition in Bihar
तलवारबाजी में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर भिट गांव में अंधविश्वास को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई तलवारबाजी में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विलाश मंडल, सदानंद मंडल और सुखराज कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों का इलाज जारी है।

Trending Videos


घात लगाए आरोपियों ने किया हमला
घायल विलाश मंडल ने बताया कि उनके गोतिया परिवार की एक महिला ने उनके घर के दरवाजे के सामने अरवा चावल और फूल छिड़क दिया था। इसे लेकर परिवार में अंधविश्वास से जुड़ा विवाद उत्पन्न हुआ। जब विलाश मंडल और उनके परिजन इस बारे में पूछताछ करने आरोपी पक्ष के पास पहुंचे, तो वहां पहले से घात लगाए बैठे शंकर मंडल, बीरेंद्र और राहुल कुमार ने तलवार से हमला कर दिया। हमले में विलाश मंडल, सदानंद मंडल और सुखराज कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एक बार फिर खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल, बिना केमिस्ट्री टीचर के 126 छात्राओं ने दी इंटर की परीक्षा

पुलिस ने क्या बताया?
घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक आरोपी को दो तलवारों के साथ हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल भेजा। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से लिखित आवेदन मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, लेकिन स्थिति फिलहाल पुलिस नियंत्रण में है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed