सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: BJP leaders gather in Patna for a grand conference of EBC; CM Samrat Chaudhary conveys a message

Bihar: अति पिछड़ा महासम्मेलन सीएम सम्राट ने अपराधियों को दिया बड़ा मैसेज, नित्यानंद और प्रमोद ने क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 22 Jun 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन में समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सम्मेलन में सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और अति पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण की बातें की गई। इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?

Bihar: BJP leaders gather in Patna for a grand conference of EBC; CM Samrat Chaudhary conveys a message
पटना में अति पिछड़ा महा सम्मेलन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी कोटे से मंत्री बनाए गए प्रमोद चंद्रवंशी के नेतृत्व में आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा ने अति पिछड़ों को सम्मानित किया है, आगे भी करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष देश में विश्वास और विकास का वर्ष रहा है। प्रधानमंत्री का सपना विकसित भारत का निर्माण करना है और यह तभी संभव होगा जब विकास की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों में रहनेवाले श्रमिकों और परंपरागत रोजगार से जुड़े लोगों को सशक्त बनाने का कार्य किया है। गरीब, पिछड़े, अतिपिछड़े और वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंच रहा है।  



'किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा अपराधियों को'
मुख्यमंत्री ने अपराधियों को बड़ा मैसेज देते हुए कहा बिहार सरकार किसी भी अपराधी के सामने झुकनेवाली नहीं है। जो भी अपराध करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सघन अभियान चला रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपराध और गलत काम करनेवाले लोग किसी भ्रम में न रहें। सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नीट परीक्षा में गड़बड़ी करनेवाले लोगों को नहीं छोड़ा गया और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इससे सरकार की पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कुछ लोगों ने वर्षों तक भ्रम फैलाया है'
खान, भूतत्व एवं कला-संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यों और नीतियों से यह साबित कर दिया है कि गरीब, वंचित, पिछड़े और अति पिछड़े समाज का वास्तविक हितैषी यदि कोई राजनीतिक दल है तो वह भाजपा है।‎ उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने वर्षों तक यह भ्रम फैलाया कि भाजपा केवल बड़े लोगों की पार्टी है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने इस मिथक को पूरी तरह समाप्त कर दिया। ‎सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि देश ने पहली बार एक गरीब परिवार के बेटे को प्रधानमंत्री के रूप में देखा, जिसने सत्ता में आने के बाद गरीबों के सम्मान और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें देश की आर्थिक व्यवस्था से जोड़ा। इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई गई, हर घर बिजली पहुंचाई गई तथा करोड़ों परिवारों को शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन


'केंद्र सरकार ने पिछड़ा समाज को मजबूत आधार प्रदान किया'
‎उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं का सबसे अधिक लाभ अति पिछड़े, पिछड़े, दलित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मिला है। भाजपा की सरकार ने विकास को केवल नारे तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। यही कारण है कि आज समाज का हर वर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर रहा है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर वर्षों तक राजनीति करने वाले लोगों ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न प्रदान कर न केवल एक महान समाजवादी नेता का सम्मान किया, बल्कि करोड़ों गरीब और वंचित लोगों के आत्मसम्मान को भी नई ऊंचाई दी। उन्होंने कहा कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर केंद्र सरकार ने पिछड़ा समाज को मजबूत आधार प्रदान किया है। 
NEET 2026: नीट सॉल्वर गैंग के 30 लोगों को बिहार पुलिस ने पकड़ा; यूपी, एमपी, झारखंड, बंगाल से क्या है कनेक्शन?

'सामाजिक सशक्तिकरण के नए मानक स्थापित किए पीएम मोदी ने'
केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के भागीरथ, गरीबों के मसीहा और सामाजिक न्याय के सच्चे वाहक हैं। उनकी सरकार की योजनाओं का केंद्रबिंदु समाज के गरीब, वंचित, पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और सामाजिक सशक्तिकरण के नए मानक स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब, गरीब का सम्मान और गरीबों के अधिकार तीनों सुरक्षित हैं। केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे गरीब और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। ‎उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि एक पिछड़े समाज का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना और उसने अपने कार्यों के माध्यम से भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है और अति पिछड़ा समाज को सम्मान तथा अवसर प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed