सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Body of Madrasa Student, Missing for Two Days Recovered from Teesta River

Bihar: दो दिनों से लापता था मदरसे के छात्र, तिस्ता नदी से बरामद शव हुआ बरामद; किनारे पर मिले कपड़े और चप्पल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 07 May 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सार

किशनगंज के गोलाबस्ती निवासी 20 वर्षीय हाफिज मुशनिफ रेजा, जो पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा मदरसे में पढ़ते थे, दो दिनों से लापता थे। गुरुवार को तिस्ता नदी से उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Bihar: Body of Madrasa Student, Missing for Two Days Recovered from Teesta River
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनगंज जिले के एक युवक का शव पश्चिम बंगाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पिछले दो दिनों से लापता था। शव मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल है।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पौआखाली थाना क्षेत्र के गोलाबस्ती गांव निवासी 20 वर्षीय हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल की तिस्ता नदी से बरामद किया गया। मृतक के पिता का नाम मोहम्मद रफीक आलम है। हाफिज मुशनिफ रेजा पश्चिम बंगाल के फांसीदेवा स्थित तूफानडांगी चौहटहाट मदरसे में पढ़ाई करते थे। बताया गया कि वह मंगलवार, 5 मई की शाम से मदरसे से लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की। इसके बाद मंगलवार को ही फांसीदेवा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  सात महीने बाद लेने थे सात फेरे, लेकिन प्रेमी-प्रेमिका से रहा नहीं गया; मई में कर डाली दोनों ने शादी

पुलिस और परिजन लगातार युवक की तलाश में जुटे थे। गुरुवार को मदरसे से करीब ढाई किलोमीटर दूर तिस्ता नदी किनारे युवक के चप्पल और कपड़े बरामद हुए। इसके बाद एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोज अभियान चलाया गया, जहां से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के गांव गोलाबस्ती भेज दिया गया।

घटना के बाद परिजनों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पौआखाली थाना अध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed