सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar BPSC 70th Final Result Declared Candidates Appeared for Interview Merit List Sarkari Result

BPSC Result : श्रद्धा पांडे बीपीएससी टॉपर, 2035 अभ्यर्थी BPSC की अंतिम सूची में; आठ पद क्यों रहे खाली?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 20 Jun 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

BPSC 70th Final Sarkari Result: लंबे समय से 70वीं फाइनल रिजल्ट का का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग आज शाम में 70वीं का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 

Bihar BPSC 70th Final Result Declared Candidates Appeared for Interview Merit List Sarkari Result
BPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आधिकारिक रूप से रिजल्ट प्रकाशित किया। यह भर्ती प्रक्रिया आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रियाओं में से एक मानी जा रही है।

2025 में हुई थी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 16 दिसंबर 2025 को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था, जिसमें 5,401 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2035 पदों के लिए हुआ चयन

बीपीएससी अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से 2035 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की गई है। अंतिम परिणाम में कुल 2027 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि दिव्यांग वर्ग के 8 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण रिक्त रह गए।

विज्ञापन


Bihar: जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक में क्या होगा? संजय झा और उमेश कुशवाहा ने बताया सबकुछ

श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर

अंतिम परिणाम में श्रद्धा पांडे ने 593 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं शशांक गौरव और आयुष बिजॉय ने 592-592 अंक प्राप्त कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

पेपर लीक की खबरों को बताया निराधार

रवि मनुभाई परमार ने कहा कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक और सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने जैसी बातें पूरी तरह निराधार थीं। उन्होंने कहा कि कुछ परीक्षा माफिया और कोचिंग माफिया ने अभ्यर्थियों को गुमराह कर पैसे ठगने की कोशिश की, लेकिन आयोग की जांच में पेपर लीक का कोई मामला सामने नहीं आया।

रिजल्ट में देरी पर आयोग ने दी सफाई

आयोग अध्यक्ष ने परिणाम जारी होने में हुई देरी पर भी सफाई दी। उन्होंने बताया कि 68वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 324 रिक्तियों के लिए 817 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया था। वहीं 69वीं परीक्षा में 475 पदों के लिए 1252 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ था। इसके मुकाबले 70वीं परीक्षा में 2035 पदों के लिए 5450 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया, इसलिए परिणाम तैयार करने में अधिक समय लगा।

बापू परीक्षा परिसर की परीक्षा दोबारा हुई थी

गौरतलब है कि बापू परीक्षा परिसर में हंगामे के बाद एक परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित की गई थी। इसके बावजूद आयोग ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बताते हुए सफलतापूर्वक अंतिम परिणाम जारी कर दिया।

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • bpsc.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर उपलब्ध नवीनतम अपडेट सेक्शन खोलें।

  • BPSC 70th CCE Final Result लिंक पर क्लिक करें।

  • पीडीएफ फाइल खुलने के बाद अपना नाम और रोल नंबर खोजें।

  • भविष्य के लिए परिणाम डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed