सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Congress party launch digital campaign sadakat ashram patna Bihar news

Bihar Congress Party : बिहार में डिजिटल अभियान शुरू करेगी कांग्रेस, पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Fri, 17 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar : बिहार में अपनी स्थिति मजबूत हो इसके लिए कांग्रेस ने कवायद शुरू कर दी है। पार्टी को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरे बिहार में डिजिटल अभियान शुरू कर रही है, ताकि कांग्रेस की खोई हुई पहचान वापस लाई जा सके।

Bihar Congress party launch digital campaign sadakat ashram patna Bihar news
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राजेश राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हद के बाद कांग्रेस अपने वजूद को बचाने के लिए फिर से कमर कस रही है। इसको लेकर कांग्रेस अब पूरे बिहार में डिजिटल अभियान शुरू कर रही है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने प्रेस वार्ता जारी कर कही। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: सीएम सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के दिन मिली थी जान से मारने की धमकी, गुजरात से आरोपी हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरू हो रहा डिजिटल अभियान
 बिहार में अपनी खोयी हुई जमीन को वापस पाने और खुद को मजबूत करने की कवायद कांग्रेस पार्टी ने शुरू कर दी है। सदाकत आश्रम में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरे बिहार में डिजिटल अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बिहार के सभी जिलों में जिला साथी बनाया जाएगा जो डिजिटल के माध्यम से काम करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Nitish Kumar: अब दिल्ली के इस VVIP इलाके में रहेंगे नीतीश कुमार, लुटियंस में मोदी सरकार ने दिया शानदार बंगला

बनाया जा रहा है संगठन जिला साथी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि पहले कांग्रेस का संगठन 40 जिला कांग्रेस के रूप से बंटा था, लेकिन अब 13 अन्य संगठन जिला का विस्तार करते हुए कुल 53 संगठन जिला में बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी को डिजिटल रूप से मजबूत होने के लिए डिजिटल अभियान की शुरुआत किया जा रहा है। जिला में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए संगठन जिला साथी बनाया जा रहा है। इसके लिए ऐप के माध्यम से लोग अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के साथ ही वह कांग्रेस की सदस्यता ले सकेंगे। अगले 45 दिनों में हर जिला में संगठन जिला साथी को नियुक्त कर लिया जाएगा। जिसका काम अच्छा होगा उसे ही जिला और प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष सचिव और महासचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी।

महिलाओं को मिलेगा 33 फीसदी आरक्षण 
 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बताया कि  कांग्रेस के संगठन में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा। उसके लिए वर्गवार प्रतिशत निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के संगठन में अब  महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के तहत समान रूप से प्रतिनिधित्व मिलेगा।

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि सृजन साथी जनसंपर्क अभियान संगठन को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को सीधे नेतृत्व से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा और अधिक पारदर्शी, सक्रिय और जनआधारित बनेगा तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी। इस मौके पर मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पार्टी के वरिष्ठ नेता असितनाथ तिवारी, बैद्यनाथ शर्मा, प्रेमचन्द्र सिंह और डॉ अमन कुमार मौजूद थे।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed