सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dispute Over Water Tank Turns Fatal Man Beaten to Death Angry Mob Blocks Road

Bihar: पानी की टंकी को लेकर शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, पिटाई से युवक की मौत; गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह Updated Mon, 08 Jun 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी खोदने को लेकर हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-दीघा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Dispute Over Water Tank Turns Fatal Man Beaten to Death Angry Mob Blocks Road
दीघा थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में पानी की टंकी खोदने को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद एक युवक की मौत के साथ दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया। इलाज के दौरान युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सोमवार को दानापुर-दीघा मार्ग जाम कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


पानी की टंकी को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, दीघा थाना क्षेत्र स्थित गणपति रोड फ्लोर मिल के पास रविवार सुबह पानी की टंकी खोदने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पानी के बहाव और निकासी को लेकर पड़ोस में रहने वाले दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने मिलकर नंदकिशोर राय (39) की पिटाई कर दी। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद परिजनों ने घायल नंदकिशोर राय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
विज्ञापन
Trending Videos


सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
घटना से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-दीघा मार्ग पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

ये भी पढ़ें-  Bihar: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश मंत्री नहीं रहेंगे? विधान परिषद् में इस बार नहीं तो क्या बचा विकल्प

प्राथमिकी दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
दीघा थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी संतोषी राय के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिकी में आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पानी की टंकी खोदने को लेकर हुए विवाद से जुड़ा पाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक के परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed