फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Enraged after his father death a son killed six people including his mother with a sharp-edged weapon

Bihar: पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों मारा, गांव में फैली दहशत

Wed, 13 May 2026 08:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Wed, 13 May 2026 08:36 PM IST
सार

खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल किया। घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar: Enraged after his father death a son killed six people including his mother with a sharp-edged weapon
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के जमुआ गांव में बुधवार को एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई। पिता की मौत के बाद गुस्से में आए एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर अपनी मां समेत छह लोगों को घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जमुआ गांव निवासी उग्रसेन पाठक का बुधवार करीब 11 बजे निधन हो गया था। मौत की खबर सुनकर परिजन और ग्रामीण उनके घर पहुंचे थे। इसी दौरान मृतक का पुत्र प्रदीप पाठक अचानक आक्रोशित हो गया और धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

इस हमले में रीता देवी, बच्चन देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, हरिलाल यादव और क्षत्री यादव घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल चौथम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: शादी से लौट रहे परिवार पर टूटा मौत का कहर, तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटो को रौंदा, एक की मौत; 12 से अधिक घायल

घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना अध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस टीम और 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप पाठक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed