सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government department alloted between jdu ministers Bihar CM Samrat Chaudhari Bihar news

Bihar CM: मंत्रियों की सूची से पहले विभाग बंटे, सीएम सम्राट चौधरी ने गृह समेत 29 विभाग रखे; जदयू को क्या मिला?

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Wed, 15 Apr 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar News : आमतौर पर तकरीबन 20 मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद विभागों का बंटवारा होता है, लेकिन सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दो मंत्रियों के साथ ही विभागों का बंटवारा कर दिया।

Bihar government department alloted between jdu ministers  Bihar CM Samrat Chaudhari Bihar news
शपथ ग्रहण के समय सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया। मुख्यमंत्री बनते ही विभागों के प्रारंभिक बंटवारे की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गृह, सामान्य प्रशासन, नगर विकास, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, पथ निर्माण समेत कुल 29 विभाग अपने पास रखे, जबकि दोनों उप मुख्यमंत्री को मिलाकर जनता दल यूनाइटेड को मात्र 18 विभाग दिए गए। 

Trending Videos

यह खबर भी पढ़ें-Samrat Choudhary: नीतीश कुमार से कैसे मिले सीएम सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद क्या किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह समेत 29 विभाग
गृह विभाग सहित मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, राजस्व एवं भूमि सुधार, खान एवं भू तत्व, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, विधि, उद्योग, पथ निर्माण, कृषि, लघु जल संसाधन, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन, आपदा प्रबंधन, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैद्दिकी, खेल, सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन, गन्ना उद्योग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं पंचायती राज विभाग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फिलहाल अपने पास रखे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar CM: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम पर भाजपा कार्यालय में क्यों हंगामा? कार्यकर्ताओं को पुलिस उठाने लगी

जनता दल यूनाइटेड के खाते में मात्र 18 विभाग आए
जनता दल यूनाइटेड के खाते में फिलहाल 18 विभाग ही आए हैं, जिसमें उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, सूचना एवं जन-संपर्क, भवन निर्माण, अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा, ग्रामीण विकास, परिवहन और उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरे  उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ग्रामीण विकास, परिवहन, उच्च शिक्षा, ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, वित्त, वाणिज्य-कर, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण और ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed