सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Government takes major action against COs on strike 13 revenue officers given charge of zones

Bihar: सीओ हड़ताल पर सरकार का बड़ा वार: 69वीं BPSC के 13 राजस्व अधिकारियों को सौंपा गया अंचलों का प्रभार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत तिवारी Updated Mon, 16 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Bihar: बिहार में अंचल अधिकारियों की चल रही हड़ताल के बीच सरकार ने प्रशासनिक कामकाज जारी रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। 69वीं बीपीएससी के तहत चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचलों में पदस्थापित कर उन्हें तत्काल प्रभार सौंपा गया है।

Bihar Government takes major action against COs on strike 13 revenue officers given charge of zones
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में अंचल अधिकारियों की जारी हड़ताल के बीच राजस्व प्रशासन को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर चयनित 13 नवनियुक्त राजस्व अधिकारियों को विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदस्थापित कर दिया है, ताकि अंचल स्तर पर जनता से जुड़े कार्य प्रभावित न हों। जारी अधिसूचना के अनुसार इन अधिकारियों को पे मैट्रिक्स लेवल-7 (₹44,900–₹1,42,400) में परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के पद पर औपबंधिक रूप से नियुक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से अंचलों का प्रभार सौंपा गया है।

Trending Videos


इन अंचलों में की गई पदस्थापना
सरकारी आदेश के अनुसार शाएक इकबाल आरिफ को नवादा जिले के हिसुआ अंचल, कुमार शिवराज को पटना के पंडारक, प्रणय प्रसून को दीदारगंज तथा सैयद इफ्तेखार हैदर को घोसवरी अंचल में पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा गौरव सुमन को बाढ़, भवेश कुमार को अथमलगोला, मोशाहिदुल हक को बेलछी, अभिषेक कुमार दुबे को वैशाली जिले के हाजीपुर सदर अंचल में पदस्थापन दिया गया है। वहीं वंदन कुमार गुप्ता को सम्पतचक, योगेश कुमार को फुलवारीशरीफ, शिवम शर्मा को खुसरूपुर, सना फरहीन को जमुई के ईस्ट अलीगंज तथा किसलय राज को जमुई सदर अंचल में पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगदान के समय देनी होगी जरूरी दस्तावेज
सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अपने पदस्थापन स्थल पर योगदान के समय फोटोयुक्त नियुक्ति पत्र और असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की मूल प्रति प्रस्तुत करनी होगी। उनकी नियुक्ति पूर्ववृत्त सत्यापन रिपोर्ट प्राप्त होने तक औपबंधिक रूप से की गई है।

ये भी पढ़ें: एक अफवाह से गैस के लिए मची अफरातफरी, एजेंसी पर उमड़ी भीड़; प्रशासन ने 22 मजिस्ट्रेट किए तैनात

'सरकार की प्राथमिकता काम प्रभावित न हों'
आदेश को जारी करने के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि जनता से जुड़े कार्य प्रभावित न हों। इसी उद्देश्य से नवनियुक्त अधिकारियों को तुरंत अंचलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि राजस्व सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे हड़ताल के कारण अंचल स्तर पर लंबित पड़े राजस्व कार्यों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed