सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Mosque Maulana Electrocuted Dies Before Reaching Hospital news in hindi

Bihar: करंट की चपेट में आए मस्जिद के मौलाना, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; परिजनों में कोहराम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: Sabahat Husain Updated Sun, 10 May 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

सारण जिले के कादीपुर गांव में मस्जिद के मौलाना अफजल हुसैन की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें नगरा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

Bihar: Mosque Maulana Electrocuted Dies Before Reaching Hospital news in hindi
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सारण जिले के नगरा प्रखंड अंतर्गत कादीपुर गांव में रविवार शाम बिजली का करंट लगने से एक मस्जिद के मौलाना की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के धूपनगर धोबवल गांव निवासी असगर अली के 45 वर्षीय पुत्र अफजल हुसैन के रूप में हुई है। अफजल हुसैन कादीपुर स्थित मस्जिद में मौलाना के रूप में कार्यरत थे। धार्मिक गतिविधियों से जुड़े होने के कारण वे क्षेत्र में काफी सम्मानित माने जाते थे।

Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार शाम किसी कार्य के दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. इकबाल अंसारी ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नदी किनारे पड़े सूटकेसों में मिले कटे हुए शवों के टुकड़े, इलाके में सनसनी; मौके पर पहुंची पुलिस

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

घटना की सूचना मिलने पर नगरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। नगरा थानाध्यक्ष अभिनंदन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। अफजल हुसैन की असामयिक मौत से कादीपुर समेत आसपास के गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed