सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav reacts on Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, Congress, Political News

Bihar News: 'इंदिरा गांधी की तरह हैं प्रियंका गांधी', तेज प्रताप यादव ने राहुल को नसीहत देते हुए क्या कहा?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Tue, 21 Apr 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
सार

जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी पर तंज कसा है। तेज प्रताप यादव ने स्पष्ट कहा कि उनसे कुछ नहीं होने वाला है। उन्हें कुर्सी की लालच हो गई है। तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से कर दी है। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Bihar News: Tej Pratap Yadav reacts on Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi, Congress, Political News
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि कांग्रेस की ओर से केवल वहीं हैं जो देश चला सकती हैं। वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह हैं। वह नेतृत्व कर सकती हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी से देश चलने वाला नहीं हैं। वह इधर उधर में फंसे रहेंगे। बुलेट बाइक चलाने से और यात्रा निकालने से कुछ नहीं होने वाला है। अब उन्हें कुर्सी की लालच हो गई है। 

Trending Videos


तेज प्रताप ने क्या नसीहत दी राहुल को?
तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा कि वह शुरू से बुलेट बाइक चलाते रहे। उनकी शौक पूरी नहीं हुई। वह लालच से दूर रहें और जो मीट मुर्गा बना रहे थे, वहीं बनाएं। तेज प्रताप ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यात्रा करने से या आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा। नीतीश कुमार बिहार छोड़कर गए और दूसरे को बना दिया। उन्हें क्या लेना देना है बिहार से। क्या बिहार की गद्दी पर बैठना है उन्हें? तेज प्रताप यादव के इस प्रतिक्रिया के बाद सियासत गरमा गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: दिल्ली रवाना हुए सीएम सम्राट चौधरी, पीएम मोदी से मिलेंगे; मंत्रिमंडल विस्तार पर होगी बात

इससे पहले भी राहुल पर टिप्पणी कर चुके है तेज प्रताप
यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। इससे पहले भी उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी की थी। पिछले साल जब राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए थे तब तेज प्रताप यादव ने कहा था कि राहुल गांधी को विदेश ज्यादा पसंद आ गया होगा। उनका भारत से मन उब गया। बिहार की मिट्टी से मन ऊब गया तो वह विदेश चले गए। इसलिए वह ताजा हवा खाने के लिए विदेश चले गए। वह फ्रेश होने के लिए विदेश गए हैं। जब वह लौटेंगे तो उनके चेहरे पर ताजगी दिखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed