फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish attends Patna High School's foundation day; unveils statue of martyr Rajendra Prasad Singh

Bihar: पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस पर पहुंचे नीतीश, शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण

Sun, 19 Jul 2026 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 19 Jul 2026 06:54 PM IST
सार

पटना हाई स्कूल के स्थापना दिवस एवं पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण, माल्यार्पण और स्मारिका का विमोचन किया तथा विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन
Bihar: Nitish attends Patna High School's foundation day; unveils statue of martyr Rajendra Prasad Singh
पूर्व सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को गर्दनीबाग स्थित शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (पटना हाई स्कूल) के स्थापना दिवस एवं वार्षिक पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विद्यालय की स्मारिका का विमोचन किया।
विज्ञापन


समारोह में नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं विद्यालय के गौरव शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया तथा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विद्यालय की गौरवशाली परंपरा और राष्ट्र निर्माण में पूर्व छात्रों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा के केंद्र नहीं, बल्कि समाज और देश के निर्माण की प्रेरणा भी हैं।
विज्ञापन


पढे़ं: इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, होटल में मुलाकात पड़ी भारी; फिर गांव वालों ने मंदिर में करवा दी दोनों की शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह 'गांधीजी' सहित कई जनप्रतिनिधि, पूर्ववर्ती छात्र, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय की ऐतिहासिक विरासत, शिक्षा के क्षेत्र में उसके योगदान और पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही पूर्ववर्ती छात्र संघ ने विद्यालय के विकास और उसकी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed