Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Singer Gunjan Singh arrived to oversee preparations for Anant Singh daughter wedding news in hindi

अनंत सिंह की बेटी की शादी: 25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, कई हेलीपैड तैयार; गायक गुंजन सिंह मिलने पहुंचे

Mon, 16 Nov 2026 07:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Nov 2026 07:35 PM IST
सार

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियां तेज हैं। मगही गायक गुंजन सिंह उनसे मिलने नदावां पहुंचे। उन्होंने घुड़दौड़ ग्राउंड का निरीक्षण किया और विधायक के नाम पर गाना भी गाया।

विज्ञापन
Bihar Singer Gunjan Singh arrived to oversee preparations for Anant Singh daughter wedding news in hindi
शादी की तैयारियों के बीच अनंत सिंह से मिले गायक गुंजन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी को लेकर उनके पैतृक गांव नदावां में भव्य इंतजाम किए जा रहे हैं। इसी बीच मगही गायक गुंजन सिंह पत्नी नीलम देवी के साथ अनंत सिंह से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधायक से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद अनंत सिंह, गुंजन सिंह और समर्थकों के साथ काफिले में सवार होकर शादी की तैयारियों का जायजा लेने निकले।

विज्ञापन

वे घुड़दौड़ ग्राउंड पहुंचे और वहां घोड़ों की तैयारियों के साथ मैदान का निरीक्षण किया। काफी देर तक जायजा लेने के बाद सभी वापस आवास लौटे। इसके बाद अनंत सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोकामा रवाना हो गए।

विज्ञापन

गुंजन सिंह बोले- शादी में रचा जा रहा इतिहास
मगही गायक गुंजन सिंह ने कहा कि यह उनके घर की शादी है और वह स्वागतकर्ता की भूमिका में हैं। शादी में उनकी प्रस्तुति रोज होती रहती है। उन्होंने कहा कि इस शादी में इतिहास रचा जा रहा है। यह नेशनल नहीं, बल्कि इंटरनेशनल शादी हो रही है। यहां कितने हेलीकॉप्टर आएंगे, इसका पता शादी के दिन ही चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जमीन विवाद पर बवाल, 250 लोगों की भीड़ ने तोड़ी बाउंड्री; तनाव के बाद पुलिस छावनी बना तक्कीपुर गांव

पत्रकारों के अनुरोध पर गुंजन सिंह ने विधायक अनंत सिंह के नाम पर 'घोड़ा वाला अब पगली रेस होवो हय' गाना भी गाया। उन्होंने कहा कि शादी में आने वाले मेहमानों के नाम अभी नहीं बताने हैं। सभी लोगों को निमंत्रण है। कार्ड के चक्कर में नहीं रहना है, यहां सभी का स्वागत है। विधायक अनंत सिंह खुद व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

25 नवंबर को है शिवांगी सिंह की शादी
दरअसल, 25 नवंबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी बिहटा के कृष्णानगर निवासी कमांडेंट रणविजय सिंह के बेटे ऋषिकेश कुमार से होनी है। इससे पहले 20 नवंबर को शुभ तिलकोत्सव का कार्यक्रम निर्धारित है। ऋषिकेश कुमार ने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है और वहीं नौकरी कर रहे हैं।

25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, आधा दर्जन हेलीपैड तैयार
शादी को लेकर नदावां में बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही हैं। गांव में करीब आधा दर्जन हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, लगभग 25 बीघा जमीन पर जयमाला के लिए मंडप और मेहमानों के भोजन के लिए स्टॉल तैयार किए जा रहे हैं। गांव से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर घुड़दौड़ के लिए अलग मैदान भी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed