फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar vietnam trade promotion makhana katarni rice sattu export ho chi minh city

Bihar News: वियतनाम में गूंजा बिहार का स्वाद, मखाना, कतरनी चावल और सत्तू ने विदेशी बाजार में मचाई धूम

Wed, 05 Aug 2026 10:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 05 Aug 2026 10:32 PM IST
सार

बिहार सरकार के उद्योग विभाग की पहल पर वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बिहार के मखाना, कतरनी चावल, मिलेट उत्पाद, सत्तू, शहद, मसाले और अन्य प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वियतनामी खरीदारों और आयातकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन
bihar vietnam trade promotion makhana katarni rice sattu export ho chi minh city
वियतनाम में मखाना-सत्तू के दीवाने हुए खरीदार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। राज्य के वैश्विक व्यापारिक विस्तार को नई गति देते हुए उद्योग विभाग, बिहार सरकार ने वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में राज्य के 10 उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान बिहार के कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को वियतनामी खरीदारों और आयातकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

विज्ञापन

हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित हुआ भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन कार्यक्रम

उद्योग विभाग, बिहार सरकार की पहल पर वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी स्थित ले मेरिडियन होटल में ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (TPCI) द्वारा आयोजित भारत-वियतनाम ट्रेड प्रमोशन एवं नेटवर्किंग कार्यक्रम में बिहार के 10 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन हो ची मिन्ह सिटी में भारत के महावाणिज्यदूत विप्रा पांडेय ने भारतीय बिजनेस चैंबर, वियतनाम के अध्यक्ष तथा वियतनाम चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। यह आयोजन भारतीय निर्यातकों और वियतनामी खरीदारों, आयातकों, वितरकों तथा व्यापारिक प्रतिनिधियों के बीच व्यापारिक साझेदारी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

विज्ञापन

बिहार के उत्पादों ने खींचा विदेशी खरीदारों का ध्यान

बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की विविधता और गुणवत्ता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई प्रमुख उद्यमों ने अपने प्रीमियम कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद प्रदर्शित किए। इनमें ओसीबी केक्स (मिलेट कुकीज़), मोसो इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (मखाना), रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड (चावल), एग्रीफीडर एग्रीकल्चरल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (कतरनी चावल, हर्बल टी और सत्तू), गोरूरल फूड्स एंड बेवरेजेज प्राइवेट लिमिटेड (सत्तू सैशे), पाटलिपुत्र फार्म प्रोडक्ट्स (चावल), नेचुरल बी फार्म (शहद), मधुबनी मखाना (मखाना), अनंतजीत (डिब्बाबंद खाद्य उत्पाद) और डेनियल मैग्नस (मसाले) शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मखाना, कतरनी चावल और सत्तू को मिली खास पहचान

कार्यक्रम में बिहार के उत्पादों को वियतनामी खरीदारों और आयातकों से बेहद सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। विशेष रूप से मखाना, कतरनी चावल, मिलेट आधारित उत्पाद, शहद, मसाले, सत्तू तथा अन्य मूल्य संवर्धित खाद्य उत्पादों में उल्लेखनीय रुचि दिखाई गई।

इस दौरान हुई व्यापारिक बैठकों के जरिए निर्यात ऑर्डर मिलने, दीर्घकालिक व्यापारिक साझेदारियां बनने और नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच के व्यापक अवसर भी तैयार हुए।

एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम

उद्योग विभाग ने कहा कि यह पहल राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने, निर्यात को बढ़ावा देने और बिहार को उच्च गुणवत्ता वाले कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के विश्वसनीय वैश्विक स्रोत के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विभाग का कहना है कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक आयोजनों में राज्य के उद्यमियों की भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराई जा रही है। इससे बिहार के निर्यात आधारित औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed