फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Rain-thunderstorm alert in 32 districts of Bihar, people troubled by heat in Patna

Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, पटना में गर्मी से लोग परेशान; जानिए मौसम का हाल

Wed, 20 May 2026 08:50 AM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 20 May 2026 08:50 AM IST
सार

Weather Forecast : मौसम विभाग ने कहा है कि 20 से 26 मई तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश के आसार बने रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से सावधानी बरतने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Rain-thunderstorm alert in 32 districts of Bihar, people troubled by heat in Patna
बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना, कैमूर, रोहतास, अरवल, औरंगबाद समेत कई जिलों में लोग गर्मी से परेशान हैं। कैमूर और रोहतास में अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार फिर से पहुंच गया। लोगों का हाल बेहाल है। इसी बीच आज मौसम विभाग ने कैमूर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भोजपुर को छोड़कर पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना, सारण, मुंगेर और भागलपुर प्रमंडल के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं तिरहुत, दरभंगा, कोसी, और पूर्णिया प्रमंडल के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बारिश और वज्रपात के साथ 50 से 60 किमी की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


21 से 26 मई तक कहां-कहां बारिश का अलर्ट?
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 मई को गया, जहानाबाद, पटना, नालंद, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपलगंज, साारण, सीवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतमाढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 मई को दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के जिलों को छोड़कर बाकी जिलों मे बारिश और वज्रपात का यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 मई को उत्तर ओर उत्तर पूर्व बिहार में बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 और 26 मई को उत्तर, उत्तर पश्चिम, उत्तर पूर्व बिहार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 नीतीश कुमार की खाली सीट नहीं लेना चाहेंगे निशांत कुमार! जून में बिहार की राजनीति कौन नए चेहरे लाएगी?
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में 24 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
पटना में भीषण गर्मी से लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्य रूप से साफ रहने वाला है, जबकि अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं 21 और 22 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 23 और 24 मई को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इन दिनों अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिन के समय अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने दोपहर में बिना जरूरत घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed