फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Red alert in 13 districts including Patna, heavy rain in Rohtas Buxar

Bihar Weather: बिहार में खराब मौसम के कारण 12 लोगों की मौत, पटना में आंधी के साथ झमाझम बारिश

Mon, 04 May 2026 07:24 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Mon, 04 May 2026 07:24 PM IST
सार

Weather Forecast: मौसम विभाग ने आज पटना समेत 13 जिलों में आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और जान-माल के नुकसान की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को भी अलर्ट मोड में रहने और आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Bihar Weather: Red alert in 13 districts including Patna, heavy rain in Rohtas Buxar
झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कई जिलों में तेज हवा के बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो हुई है। इसके अलावा पूर्णिया, औरंगाबाद, गयाजी, पूर्वी चंपारण, कटिहार, बक्सर और रोहतास समेत कई जिलों में भी झमाझम बारिश हुई। राज्य में वज्रपात, आंधी तूफान, तेज वर्षा से पूर्वी चम्पारण में पांच, गयाजी में चार और औरंगाबाद में तीन लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन घंटों के भीतर राज्य के कई हिस्सों में तेज गरज-चमक, आंधी और बारिश होने के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने शेखपुरा, अरवल, भोजपुर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, नालंदा, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में आंधी और बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन

 

वहीं जमुई, दरभंगा, बेगूसराय, लखीसराय, मधुबनी, औरंगाबाद, गया, गोपालगंज, सीवान में बक्सर, भोजपुर, रोहतास तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका भी जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोगों से मौसम विभाग ने क्या अपील की?

  • तेज हवा के कारण पेड़ और कमजोर ढांचे गिर सकते हैं।
  • बिजली गिरने (वज्रपात) का खतरा। 
  • अचानक तेज बारिश से जलभराव की स्थिति।
  • खुले स्थानों पर जान-माल का जोखिम।
  • खराब मौसम के दौरान घर के अंदर रहें।
  • पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदान से दूर रहें।
  • किसान फिलहाल खेतों में काम न करें।

कहां-कितनी गर्मी पड़ी?

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के उत्तरी हिस्सों के अधिकांश जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, राज्य के अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री से 36.6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 36.6 डिग्री भभूआ (कैमूर) में रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, हालांकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 21.4 डिग्री से 27.6 डिग्री के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। हवा की गति के मामले में मधुबनी जिले में अधिकतम 37 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की गई। 

Google Maps : बिहार में विक्रमशिला सेतु गिरने के बाद गूगल मैप्स खतरे में डालेगा? पुल से गिरने का खतरा है

कहां कितनी बारिश हुई?

पिछले 24 घंटे में वर्षा के आंकड़ों में कांटी (33.4 मिमी), मरवन (30.2 मिमी), कटिहार (25.0 मिमी), लालगंज (22.2 मिमी), तुरकौलिया (20.6 मिमी), मधुबन (20.2 मिमी) समेत कई स्थानों पर अच्छी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 24 घंटों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद राज्य के कई हिस्सों में तापमान में क्रमिक वृद्धि के संकेत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed