फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC Teacher Cut off marks and filtering of BPSC TRE result under process, BPSC teacher supplementary result

Bihar Result : सप्लीमेंट्री रिजल्ट पर बीपीएसएसी अध्यक्ष ने कर दिया साफ; मौजूदा रिजल्ट में भी छंटनी करेगा आयोग

Wed, 25 Oct 2023 01:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Oct 2023 01:05 PM IST
सार

BPSC Teacher : बिहार लोक सेवा आयोग अब शिक्षक भर्ती परीक्षा के सभी पेपर का कट ऑफ मार्क्स जारी करेगा। इसके साथ ही बीपीएसएसी अध्यक्ष ने सप्लीमेंट्री रिजल्ट देने के पहले मौजूदा रिजल्ट में छंटनी को लेकर भी घोषणा की है।

विज्ञापन
BPSC Teacher Cut off marks and filtering of BPSC TRE result under process, BPSC teacher supplementary result
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं। इस बीच बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने साफ कहा है कि जो रिजल्ट जारी किया गया है, वह अंतिम नहीं है। जारी किए गए रिजल्ट में से अयोग्य की छंटनी भी होगी और उसके बाद खाली हुई सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अंदाज पर आकलन नहीं कर, लोग कट ऑफ का इंतजार करें। आयोग बहुत जल्द शिक्षक भर्ती परीक्षा के सभी पेपर का कट-ऑफ जारी करेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने अब तक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्ग के लिए परीक्षा देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे पहले उच्च माध्यमिक के रिजल्ट जारी किए गए। इसके बाद प्राइमरी के। शनिवार को उच्च माध्यमिक के चार विषय और नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया। नौवीं और दसवीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला, अरबी और फारसी विषयों के शिक्षकों की सूची आयोग ने अब जारी की है। हिंदी में 4242, बांग्ला में तीन, उर्दू में 1612, अरबी में चार, फारसी में 12, अंग्रेजी में 4001, विज्ञान में 4588, गणित में 4480 और सामाजिक विज्ञान में 5397 शिक्षक चयनित हुए। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी माध्यमिक में हुए सफल
उच्च माध्यमिक स्कूलों के तरह ही माध्यमिक में भी कई विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। माध्यमिक में कुल 32,916 सीट पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें से 26,204 अभ्यर्थी ही पास कर पाए। विज्ञान, अग्रेजी और हिंदी विषय में शिक्षक हीं नहीं मिले। 

इन परीक्षाओं का भी परिणाम आया, यहां देखें रिजल्ट

प्राइमरी में हिन्दी माध्यम के 62653 अभ्यर्थी पास
इससे बीपीएससी ने बुधवार देर रात प्राइमरी स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 62653 अभ्यर्थी हिन्दी माध्यम, 7797 अभ्यर्थी उर्दू और 1969 अभ्यर्थी बांग्ला माध्यम में सफल हुए। आयोग ने प्राइमरी स्कूल में 72419 का रिजल्ट दिया है। साथ ही पास हुए अभ्यर्थियों के लिए जिला भी आवंटित कर दिए गए। हालांकि, आयोग ने अब तक किसी वर्ग के रिजल्ट में कटऑफ जारी नहीं किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed