सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BPSC TRE 4: Protest by teacher candidates in Patna, demand to issue notification of vacancy

BPSC TRE: पटना में शिक्षकों अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, छात्र नेता बोले- CM नीतीश कुमार का अपमान कर रहा बीपीएससी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Aditya Anand Updated Wed, 18 Mar 2026 02:11 PM IST
विज्ञापन
सार

पटना में बीपीएससी टीआरई चार के अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। यह लोग बीपीपीएससी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपमान किया जा रहा है। 
 

BPSC TRE 4: Protest by teacher candidates in Patna, demand to issue notification of vacancy
छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पटना के अशोक राजपथ पर बुधवार दोपहर शिक्षक अभ्यर्थी प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना कॉलेज से अभ्यर्थी गांधी मैदान की ओर बढ़ रहे हैं। अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग के अधिकारियों का विरोध कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी को अधियाचना मिलने के एक महीने से अधिक समय होने के बावजूद भी टीआरई-4 का विज्ञापन नहीं दिया गया। इस वजह से लाखों शिक्षक अभ्यर्थियों को इससे निराशा हुई है। आज हमलोग सरकार और आयोग का विरोध करने सड़क पर उतरे हैं। 

Trending Videos


अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं
छात्र नेता ने कहा कि  कहा कि टीआरई-4 के लाखों अभ्यर्थी दो वर्षों से वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। पिछले एक वर्ष से शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा कहा जा रहा है कि 10-15 दिनों में वैकेंसी आ जाएगी। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान भी कहा गया कि टीआरई-4 का विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। लेकिन आलम यह है बिहार विधान सभा चुनाव भी संपन्न हो गया और सरकार भी बन गई, लेकिन टीआरई-4 की वैकेंसी नही आई।  बीपीएससी ने फरवरी द्वितीय सप्ताह में एक नोटिस जारी किया, जिसमें यह कहा गया था कि अधियाचना मिल चुकी है और शीघ्र ही टीआरई 4 का विज्ञापन जारी किया जाएगा। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विज्ञापन जारी नही किया गया है। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि सरकार और बीपीएससी के द्वारा टीआरई-4 अभ्यर्थियों को बार-बार गुमराह किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद दिग्गजों ने तेजस्वी यादव को दिया नया नाम, जानिए किसने क्या कहा?
हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है
छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार सरकार और बीपीएससी की लापरवाही के कारण विज्ञापन के इंतजार में हजारों अभ्यर्थियों की उम्र समाप्त होती जा रही है। बार-बार मांग किए जाने पर आश्वासन तो मिल गया लेकिन सरकार विज्ञापन नहीं निकाल रही है। अब ऐसे में आंदोलन ही एक मात्र रास्ता बचा है। इसीलिए मजबूर होकर अब सभी टीआरई-4 अभ्यर्थियों महाआंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं। यह आंदोलन मार्च के द्वारा निकाला जाएगा जो बीपीएससी कार्यालय पर समाप्त होगा। छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान लगातार टीआरई 4 की वैकेंसी की बात कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ बीपीएससी अधियाचना मिलने के बावजूद भी विज्ञापन जारी नही कर रही है। एक तरह से तो बीपीएससी द्वारा मुख्यमंत्री जी की छवि को धूमिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी का सम्मान करते हुए बीपीएससी को टीआरई 4 का विज्ञापन जारी करना चाहिए। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed