फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga MLC Election No result even after 10th round; BJP candidate in the lead tejswai yadav allegation

दरभंगा स्नातक चुनाव: 10वें राउंड के बाद भी नहीं निकला नतीजा, भाजपा प्रत्याशी आगे; तेजस्वी ने ईसी पर उठाए सवाल

Wed, 28 Oct 2026 10:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 28 Oct 2026 10:31 PM IST
सार

दरभंगा स्नातक चुनाव में भाजपा के सर्वेश कुमार 16,115 मतों के साथ आगे हैं, लेकिन जीत के लिए 31,911 मत जरूरी हैं। दूसरे वरीयता के मतों की गिनती जारी है। तेजस्वी यादव ने मतगणना में देरी और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं।

 

विज्ञापन
Darbhanga MLC Election  No result even after 10th round; BJP candidate in the lead tejswai yadav allegation
तेजस्वी यादव। - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना में भाजपा के सर्वेश कुमार आगे चल रहे हैं। हालांकि, जीत के लिए निर्धारित 31,911 मतों का आंकड़ा हासिल नहीं होने के कारण दूसरे वरीयता क्रम के मतों की गिनती जारी है। इस बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने मतगणना में देरी और वैध मतों को अवैध घोषित करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि दरभंगा स्नातक चुनाव की गणना में लगभग 10 प्रतिशत वैध मतों को अवैध घोषित किया गया है, ताकि उनके उम्मीदवार को हराया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती में देरी की जा रही है। तेजस्वी ने कहा कि जहां भाजपा हारने लगती है, वहां चुनाव आयोग उसके निर्देश पर नाचने लगता है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतगणना में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।


पहले राउंड में 69,141 मतों की गिनती
दरभंगा स्नातक चुनाव के पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस दौरान कुल 69,141 मतों की गिनती की गई, जिसमें 5,321 मत रद्द घोषित किए गए। इसके बाद कुल वैध मतों की संख्या 63,820 रही। जीत के लिए निर्धारित मतों की संख्या 31,911 है, जो कुल वैध मतों के आधे से एक अधिक है।

पहले राउंड में सर्वाधिक 16,115 मत भाजपा के सर्वेश कुमार को मिले। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अनिल कुमार झा को 14,615 मत प्राप्त हुए। हालांकि, दोनों में से कोई भी प्रत्याशी जीत के लिए जरूरी 31,911 मतों का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका।

पढे़ं: अनंत सिंह की मेहनत बेकार, नीरज को सर्टिफिकेट का इंतजार; विधान परिषद परिणाम देखें

कैसे हो रही है दूसरे वरीयता के मतों की गिनती?
निर्धारित जीत के आंकड़े तक कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचने के कारण अब दूसरे और आगे के वरीयता क्रम के मतों की गिनती की जा रही है। इस प्रक्रिया में सबसे कम प्रथम वरीयता के मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशी अमरनाथ सिंह, जिन्हें केवल 23 मत मिले हैं, के मतपत्रों में दर्ज दूसरी वरीयता के मत संबंधित प्रत्याशियों के खाते में जोड़े जाएंगे।

इसके बाद क्रमशः 39वें, 38वें, 37वें और आगे के क्रम के प्रत्याशियों के मतों की गिनती की जाएगी। यह प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी, जब तक किसी प्रत्याशी को जीत के लिए निर्धारित 31,911 मत प्राप्त नहीं हो जाते।

यदि दूसरे वरीयता के मतों की गिनती के बाद भी कोई प्रत्याशी जीत के आंकड़े तक नहीं पहुंचता है, तो तीसरे वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। तीसरी वरीयता से भी जीत का आंकड़ा हासिल नहीं होने पर चौथे, पांचवें और आगे के वरीयता क्रम के मतों की गिनती की जाएगी। इस प्रक्रिया में निर्धारित जीत के आंकड़े तक पहुंचने वाला प्रत्याशी विजयी घोषित होगा।

राजद के आरोपों के बाद दरभंगा DM का बयान, कहा- निष्पक्ष हो रही मतगणना
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में गड़बड़ी के राजद नेताओं के आरोपों के बाद दरभंगा के डीएम कौशल कुमार का बयान सामने आया है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि मतगणना निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने राजद के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों की सहमति के बाद मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।



वहीं, मतगणना केंद्र के अंदर हुए हंगामे को लेकर डीएम ने कहा कि चेतावनी के बावजूद अनुशासन का पालन नहीं करने पर पुलिस ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मतगणना पूरी होने में अभी कई घंटे लग सकते हैं और परिणाम कल सुबह तक आने की संभावना है। राजद नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के बीच मतगणना केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

दरभंगा मतगणना में घमासान, ललित यादव और आलोक मेहता ने दी आंदोलन की चेतावनी
दरभंगा में मतगणना को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव और विधायक आलोक कुमार मेहता ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन एसआईआर से भी बड़ा होगा। वहीं, नेताओं ने दावा किया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दरभंगा पहुंच रहे हैं।

मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप और आंदोलन की चेतावनी से दरभंगा का सियासी माहौल गरमा गया है। मतगणना केंद्र के अंदर राजद और भाजपा के काउंटिंग एजेंटों के बीच विवाद के बाद पुलिस ने राजद के दो और भाजपा के तीन अभिकर्ताओं को हिरासत में लिया है। वहीं, राजद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर वोटों को अवैध घोषित कर निरस्त करने का आरोप लगाया है। इसी बीच राजद के पूर्व मंत्री ललित यादव और विधायक आलोक कुमार मेहता मतगणना केंद्र के बाहर पहुंचे। दोनों नेताओं ने मतगणना में कथित गड़बड़ी को लेकर नाराजगी जताई और आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed