{"_id":"69b52ca9b2fdcb94b3068bd2","slug":"bihar-accident-news-two-death-in-road-accident-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4048015-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे और करंट से दो की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे और करंट से दो की मौत, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:40 PM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। केवटी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पप्पू कुमार यादव की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत पुल से नीचे नदी में जा गिरे और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी जान चली गई।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की मौत सड़क दुर्घटना में हुई, जबकि दूसरी घटना में करंट लगने से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
केवटी में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पहली घटना केवटी थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान पप्पू कुमार यादव (40) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय राम जुलुम यादव के पुत्र थे और कोयला स्थान वार्ड नंबर-7 के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि पप्पू कुमार यादव प्लंबर मैकेनिक और पेंटिंग का काम करते थे। घटना वाले दिन वह बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट से आगे सिसवन पुल के पास पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पप्पू यादव बाइक समेत पुल से नीचे नदी में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिवार का सहारा थे पप्पू यादव
मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे सहित पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार घर में कमाने वाले वही एकमात्र सदस्य थे। मृतक के भाई धर्मेंद्र यादव ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों के पालन-पोषण के लिए सरकार से उचित मुआवजे की मांग की गई है।
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
बहेड़ी में करंट लगने से पहली कक्षा के छात्र की मौत
दूसरी घटना बहेड़ी थाना क्षेत्र के बनदिहुली गांव की है। यहां पंचायत भवन के पास करंट लगने से पहली कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान सत्यम कुमार (8) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सत्यम अपने नानी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घर के बगल में बने पंचायत भवन में खेलते समय वह बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सत्यम दो भाइयों में से एक था। बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा
घटना को लेकर बहेड़ी थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पंचायत भवन परिसर में बिजली के तार की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों घटनाओं के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
Trending Videos