सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Railway Employee Killed in Purnia Road Accident While Trying to Save a Calf

Bihar News: पूर्णिया में बेजुबान को बचाने की कोशिश में गई रेलकर्मी की जान, पीछे छोड़ गए तीन मासूम; परिजन बेसुध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

पूर्णिया में ड्यूटी से लौट रहे रेलवे कर्मी नवल किशोर यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाघमारा के पास भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं।

Railway Employee Killed in Purnia Road Accident While Trying to Save a Calf
पूर्णिया GMCH में रोते बिखलते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पूर्णिया में एक मवेशी को बचाने के प्रयास में रेलवे कर्मचारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे ने न केवल एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, बल्कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हमेशा के लिए छीन लिया है। मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई। घटना केनगर थाना क्षेत्र के बाघमारा के समीप रविवार देर रात हुई। जब वे अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। मृतक की पहचान बालूघाट बेला रिकावगंज के निवासी शिव नारायण यादव के पुत्र नवल किशोर यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई। मृतक पूर्णिया जंक्शन पर रेलवे कर्मी के रूप में तैनात थे।

Trending Videos


परिजनों ने बताया कि नवल बेहद मिलनसार और अपने काम के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। हर रोज की तरह रविवार रात भी वे अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाघमारा के पास अचानक एक भैंस का बच्चा सड़क पर दौड़ गया। उसे बचाने की कोशिश में नवल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: हाथीदह जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन में चढ़ते समय युवक पहिए के नीचे फंसा, बेगूसराय के युवक की गई जान

स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में उन्हें पूर्णिया जीएमसीएच ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की सबसे दुखद कड़ी नवल किशोर के पीछे छूटा उनका परिवार है। वे अपने पीछे तीन छोटे बच्चे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। नवल किशोर की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल परिसर में जब परिजनों ने नवल किशोर का पार्थिव शरीर देखकर परिजन दहाड़ मारकर लोगों लगा। मृतक ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, और अब उनके जाने से इन तीन छोटे बच्चों के पालन-पोषण और भविष्य पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

जैसे ही नवल किशोर के निधन की सूचना मिली, पूर्णिया जंक्शन के उनके साथी रेलकर्मी भी अस्पताल पहुँचे। सहकर्मियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और ढांढस बंधाया। सहकर्मियों का कहना था कि नवल एक होनहार साथी थे और उनके इस तरह चले जाने से विभाग ने एक कर्मठ सदस्य खो दिया है। सूचना मिलते ही केनगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि सड़क पर अचानक आए भैंस के बच्चे को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित हो गई थी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed