फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident : Two youths riding bike fell road a hit Bolero crushed pickup,two youths death,third injured

बिहार: बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे बाइक सवार, पिकअप ने रौंदा; दो युवकों की मौत, एक घायल

Thu, 24 Sep 2026 06:12 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 06:12 PM IST
सार

दरभंगा-बिरौल स्टेट हाईवे-56 पर भरत चौक के पास बोलेरो की टक्कर से सड़क पर गिरे दो बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में गोविंद और अंगद की मौत हो गई, जबकि विकास घायल है।

 

विज्ञापन
Bihar Accident : Two youths riding bike fell road a hit Bolero crushed pickup,two youths death,third injured
बहेड़ा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा-बिरौल स्टेट हाईवे-56 पर भरत चौक के पास गुरुवार को तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क पर गिरे बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान बेनीपुर प्रखंड के धेरुख गांव निवासी गोविंद तांती (22) और अंगद (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान विकास कुमार राय के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि गोविंद और अंगद बाइक से बेनीपुर बाजार से अपने गांव धेरुख लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बोलेरो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वे खुद को संभाल पाते, इससे पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को रौंद दिया। पिकअप की चपेट में सड़क किनारे खड़ा विकास कुमार राय भी आ गया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं: शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। घायल विकास कुमार राय को बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए दरभंगा-कुशेश्वरस्थान स्टेट हाईवे जाम कर मुआवजे की मांग की। बहेड़ा थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

बहेड़ा थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि परिजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है और घायल युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed