{"_id":"6a5727ae5d4b6b96500d493e","slug":"bihar-mp-pappu-yadav-calls-sp-seeking-justice-murder-case-accused-arrested-within-24-hours-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'भाई न्याय दिला दीजिएगा', पप्पू यादव ने लगाया एसपी को फोन; 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'भाई न्याय दिला दीजिएगा', पप्पू यादव ने लगाया एसपी को फोन; 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 15 Jul 2026 11:55 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:55 AM IST
सार
समस्तीपुर के चर्चित ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विद्यापतिनगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इससे पहले दो आरोपी पुलिस और कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। अब फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
छोटू हत्याकांड का मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड में आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आधार पर अन्य बिंदुओं पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अपहरण की एफआईआर, फिर हत्या का सनसनीखेज खुलासा
बीते 10 जून को ईशांत कुमार उर्फ छोटू के किसी के बुलावे के बाद अचानक लापता होने के बाद परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के दौरान एक आरोपी के न्यायालय में आत्मसमर्पण और उसकी निशानदेही पर हुए खुलासे के बाद बीती आठ जुलाई को घर से करीब 3 किलोमीटर दूर लखनपुर कलना चौर स्थित एक खेत में करीब 12 फीट गहरे गड्ढे में प्लास्टिक की चादर से छुपाकर रखे गए शव को बरामद किया था, तब मामला अपहरण से सीधे हत्या में बदल गया। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए लगातार छापेमारी की।
पांच नामजद, कानून के शिकंजे में तीन
इस हत्याकांड में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। इनमें एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था, जबकि एक अन्य आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया था। अब मुख्य आरोपी रंजीत कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद शेष आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव की पहल के बाद तेज हुई चर्चा
मंगलवार की शाम को सांसद पप्पू यादव बंगराहा गांव पहुंचकर ईशांत के स्वजनों से मिले थे। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया और मौके से ही समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह को फोन कर कहा था 'भाई, मेरे इस केस में न्याय दिला दीजिएगा।' अगले ही दिन मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से पूरे घटनाक्रम की चर्चा और तेज हो गई। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई को अपनी जांच का हिस्सा बताया है।
ये भी पढ़ें- ऑपरेशन लंगड़ा से कांपे बदमाश, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल; पैर में लगी गोली
परिवार को न्याय की उम्मीद, गांव में राहत
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बंगराहा गांव में लोगों के बीच राहत की भावना देखी गई। स्वजनों ने कहा कि अब उन्हें उम्मीद है कि बाकी आरोपित भी जल्द गिरफ्तार होंगे और ईशांत को न्याय मिलेगा।
अब सबकी निगाहें आगे की कार्रवाई पर
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद मजबूत साक्ष्यों के साथ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जाएगा। उधर करीब एक महीने तक पूरे बिहार में सुर्खियां बटोरने वाले ईशांत उर्फ छोटू हत्याकांड में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। हालांकि इस मामले में न्याय की प्रक्रिया अभी अधूरी है। अब लोगों की निगाहें शेष आरोपितों की गिरफ्तारी और अदालत में दोषियों को सजा दिलाने पर टिकी हैं।