सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 11th Student found hanging Dupatta in friend room; family suspects murder

Bihar: दोस्त के कमरे में फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, कमरे में खून और कटी नसें मिलने से हत्या की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 05:40 PM IST
सार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा स्थित एक लॉज में 18 वर्षीय छात्र वीपेंद्र कुमार यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक 11वीं कक्षा का छात्र था और 16 जून से लापता था। कमरे से खून के निशान और दोनों हाथों की कटी हुई नसें मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Bihar News : 11th Student found hanging Dupatta in friend room; family suspects murder
फाइल फोटो : विपेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मोगलपुरा मोहल्ले स्थित एक लॉज में गुरुवार को 11वीं कक्षा के छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के हरिद्वार गांव निवासी राम कुमार यादव के 18 वर्षीय पुत्र वीपेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।
विज्ञापन


दोस्त के कमरे में मिला शव

जानकारी के अनुसार वीपेंद्र कुमार यादव का शव उसके दोस्त के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मौके पर खून के निशान भी मिले हैं और मृतक के दोनों हाथों की कलाई की नसें कटी हुई पाई गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। कमरे में खून के छींटे और कटी हुई नसें देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वीपेंद्र की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


16 जून से लापता था छात्र

बताया जाता है कि मृतक के पिता एक निजी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं और वीपेंद्र अपने पिता के साथ लहेरियासराय में ही रहता था। 16 जून की सुबह करीब नौ बजे वह कमरे से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। बेटे के अचानक गायब होने पर पिता ने 17 जून को लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया था और उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदबू आने पर खुला राज

गुरुवार सुबह मोगलपुरा स्थित लॉज के एक बंद कमरे से तेज बदबू आने लगी। इससे परेशान छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां छात्र का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में खून फैला हुआ था और मृतक के हाथ की नसें भी कटी हुई थीं, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं। हालांकि परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन की गहन जांच किए बिना ही उसे परिवार को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें: Bihar: सांसद की शिकायत पर हरकत में राजभवन, सबौर कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले के आरोप, साक्ष्य मांगे


पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। बेटे का शव देखकर पिता बार-बार बेहोश हो रहे थे। वीपेंद्र दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के मामा रबीन यादव ने कहा कि यह घटना पूरी तरह संदिग्ध लग रही है। उन्होंने बताया कि वीपेंद्र अपने दोस्त के कमरे में खाना खाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कमरे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। एफएसएल की टीम मौके पर जांच कर रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed