सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 60 thousand rupees cheated ATM fraud, police investigation

दरभंगा में एटीएम फ्रॉड: मददगार बनकर 60 हजार की ठगी, मोबाइल नंबर डालने के बहाने बदला था कार्ड; हड़कंप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Fri, 13 Feb 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
सार

दरभंगा के सिंहवाड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम में मददगार बनकर आए शातिरों ने कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने खाता लॉक कर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस बैंक विवरण के आधार पर जांच कर रही है। 

Bihar News : 60 thousand rupees cheated ATM fraud, police investigation
घटना की जानकारी देते पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दरभंगा के सिंहवाड़ा बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में मददगार बनकर खड़े एक शातिर ने 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित अली इमाम ने सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Trending Videos

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पत्नी मोमिना खातून का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने सिंहवाड़ा बाजार स्थित एटीएम में गए थे। उनकी पत्नी का खाता पीएनबी बैंक में है। एटीएम के अंदर एक युवक पहले से मौजूद था, जबकि दूसरा युवक बाहर बाइक पर बैठा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब अली इमाम ने मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो मशीन सही से काम नहीं कर रही थी। अंदर मौजूद युवक ने खुद को मददगार बताते हुए कहा कि अब एटीएम का सॉफ्टवेयर बदल गया है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी डालना पड़ता है। उसने नंबर डलवाया और पिन डालने को कहा, लेकिन पैसा नहीं निकला।


पढ़ें: मधुबनी में पूर्व प्रिंसिपल के घर भीषण डकैती, 25 नकाबपोश बदमाशों ने की लूटपाट; नेपाल भागे अपराधी

इसके बाद युवक ने कहा कि वह प्रोसेस करके दिखाता है और इसी दौरान उसने चालाकी से एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ देर बाद वह बाहर खड़े अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। घटना के थोड़ी ही देर बाद अली इमाम के खाते से 10-10 हजार रुपये की छह बार में कुल 60 हजार रुपये निकासी का मैसेज आया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तत्काल खाते को लॉक करवाया और बैंक प्रबंधक से निकासी का विवरण प्राप्त कर सिंहवाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस संबंध में सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार झा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 45/26 दर्ज कर लिया गया है। बैंक से निकासी का विवरण प्राप्त हो गया है और आरोपियों की पहचान व ट्रेसिंग की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed