फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   darbhanga junction rpf arrests kolkata murder accused escaped police custody train 13155

बिहार: पुलिस कस्टडी से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन में कर रहा था सफर, RPF ने फोटो से पहचानकर दबोचा

Wed, 07 Oct 2026 12:30 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

कोलकाता के गार्डन रीच थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले का पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज को दरभंगा जंक्शन से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फोटो से मिलान कर उसकी पहचान की।

विज्ञापन
darbhanga junction rpf arrests kolkata murder accused escaped police custody train 13155
आरपीफ पुलिस के साथ ट्रेन से गिरफ्तार हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता में हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हुआ नामजद आरोपी दरभंगा जंक्शन से पकड़ा गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की दरभंगा पोस्ट ने ऑपरेशन रेल प्रहरी के तहत आरोपी को ट्रेन संख्या 13155 से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज (36) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी के दौरान उपलब्ध फोटो से आरोपी का मिलान किया। पहचान की पुष्टि के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया। पुष्टि होने के बाद आरोपी को आरपीएफ की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। बाद में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएससीआर समस्तीपुर से मिली थी सूचना

आरपीएफ पोस्ट दरभंगा के पोस्ट कमांडर पुखराज मीणा ने बताया कि पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिली थी कि कोलकाता के गार्डन रीच थाना में दर्ज हत्या के मामले का नामजद आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को अलर्ट कर दिया गया। इसके बाद ट्रेन की निगरानी शुरू की गई और आरोपी की तस्वीर सभी संबंधित जवानों को उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो से मिलान कर यात्री की पहचान

ट्रेन संख्या 13155 के दरभंगा जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर करीब 9:15 बजे पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी इंद्रजीत ने एक यात्री की पहचान विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए फोटो से की। फोटो से मिलान होने के बाद आरपीएफ जवानों ने यात्री को रोक लिया। इसके बाद गार्डन रीच पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर आरोपी की पहचान और मामले की पुष्टि की गई। पुष्टि होने के बाद आरोपी को आरपीएफ की सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया। उसकी निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई और कोलकाता पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

हत्या के मामले में पहले हो चुकी थी गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मुस्ताक के खिलाफ गार्डन रीच थाना कांड संख्या 170/26, दिनांक 6 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज है। इसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांध गांव, पोस्ट चकभुद्दीन का रहने वाला बताया गया है।

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस कस्टडी से हुआ था फरार

पुलिस के मुताबिक, दो अक्टूबर की रात आरोपी को मेडिकल जांच के लिए नाडियाल स्थित जीआरएसजी अस्पताल ले जाया जा रहा था। रात करीब 9:40 बजे से 11:25 बजे के बीच राजाबागान थाना क्षेत्र के जेड-3/15, नाडियाल विलेज रोड स्थित नाडियाल जुबोशक्ति क्लब के पास उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का विरोध किया। इसी दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इसके बाद गार्डन रीच थाना में कांड संख्या 244/26, दिनांक 3 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत अलग मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में पांच अक्टूबर को डीएससीआर समस्तीपुर से आरपीएफ दरभंगा पोस्ट को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा है। सूचना के आधार पर आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और दरभंगा जंक्शन पहुंचने पर आरोपी को पहचानकर पकड़ लिया।


चार सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा पहुंची कोलकाता पुलिस

आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद गार्डन रीच पुलिस, कोलकाता के उपनिरीक्षक रिज्वानुजमान मौला समेत चार अधिकारी और कर्मी छह अक्टूबर को आरपीएफ पोस्ट दरभंगा पहुंचे। आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को सुपुर्दगी नामा के माध्यम से कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के उद्देश्य से रेलवे कोर्ट, समस्तीपुर ले गई। आरपीएफ के अनुसार, पूरी कार्रवाई के दौरान आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए जवानों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed