फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 07 Oct 2026 06:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 7 October 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

05:58 PM, 07-Oct-2026

बिहार: ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ पटना में सेवा ज्योति यात्रा शुरू, सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए बिहार का समृद्ध और सशक्त होना जरूरी है। और पढ़ें
05:52 PM, 07-Oct-2026

बीपीएससी परीक्षा: 72वीं पीटी 25 अक्तूबर को क्यों नहीं होगी? बिहार लोक सेवा आयोग ने दूसरी बार बदली तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। आयोग ने एक बार फिर से परीक्षा की तारीख को खिसका दिया है। आइये जानते हैं पूरा मामला... और पढ़ें
विज्ञापन
05:02 PM, 07-Oct-2026

बिहार: पटना में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, इनकम टैक्स गोलंबर पर क्या किया, तेजस्वी का राजभवन मार्च कब?

महागठबंधन की ओर से बिहार में दोबारा चुनाव कराने की मांग भी उठाई गई। नेताओं ने कहा कि उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए गठबंधन आगे भी आंदोलन करेगा और चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर जनता के बीच जाएगा। और पढ़ें
03:49 PM, 07-Oct-2026

बिहार: गोपालगंज में बाढ़ का पानी उतरा, लेकिन मुसीबतें नहीं; कीचड़, दुर्गंध और तबाही के बीच घर लौट रहे पीड़ित

गोपालगंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब प्रभावित परिवारों के सामने उजड़े घर और बर्बाद गृहस्थी को दोबारा बसाने की चुनौती है। गांवों में कीचड़, दुर्गंध और दूषित पानी से बीमारी का खतरा बढ़ गया है, जबकि प्रशासन के सामने जनजीवन को सामान्य करने की बड़ी चुनौती है। और पढ़ें
03:21 PM, 07-Oct-2026

बिहार में वोट चोरी को लेकर महागठबंधन का प्रदर्शन: पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

जहानाबाद में कथित ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की। और पढ़ें
02:53 PM, 07-Oct-2026

पटना: जाली नोट मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी को हाईकोर्ट से राहत, नियमित जमानत मंजूर; तत्काल रिहाई का आदेश

जाली भारतीय मुद्रा मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी सरफराज उर्फ मुजफ्फर अहमद वानी को पटना हाईकोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने नियमित जमानत मंजूर करते हुए तत्काल जेल से रिहाई का निर्देश दिया। हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के आधार लिखित रूप में उपलब्ध नहीं कराने को आरोपी के संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन माना। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:27 PM, 07-Oct-2026

बिहार: सीतामढ़ी में पुलिस मुठभेड़, दिनेश यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी दो साथियों समेत गिरफ्तार; पिस्टल बरामद

सीतामढ़ी में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रीगा-परसौनी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में तीनों घायल हो गए। और पढ़ें
12:30 PM, 07-Oct-2026

बिहार: पुलिस कस्टडी से फरार हत्या का आरोपी ट्रेन में कर रहा था सफर, RPF ने फोटो से पहचानकर दबोचा

कोलकाता के गार्डन रीच थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले का पुलिस कस्टडी से फरार आरोपी मोहम्मद मुस्ताक उर्फ आसिफ उर्फ सरफराज को दरभंगा जंक्शन से आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रेन संख्या 13155 से यात्रा कर रहा था। डीएससीआर समस्तीपुर से सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने ट्रेन की निगरानी की और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर फोटो से मिलान कर उसकी पहचान की। और पढ़ें
11:37 AM, 07-Oct-2026

बिहार: बेगूसराय में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट, फल मंडी में दो को लगी गोली; वारदात के बाद फरार हुए अपराधी

बेगूसराय बस स्टैंड स्थित फल मंडी में बुधवार सुबह दिनदहाड़े फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारबंद अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें एक फल व्यवसायी समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
11:08 AM, 07-Oct-2026

पटना : गेस्ट हाउस में जिस्म के धंधे का पूरा इंतजाम; पुलिस पहुंची तो नौ युवतियों के साथ छह युवक पकड़े गए

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस ने अलग-अलग कमरों से 9 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed