फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coast Guard Recruitment: Recruitment for 365 posts in the Coast Guard

कोस्ट कार्ड भर्ती  : तटरक्षक में 365 पदों पर भर्ती, 10वीं से डिप्लोमा तक वालों के लिए अवसर

Wed, 07 Oct 2026 06:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 07 Oct 2026 06:14 PM IST
सार

भारतीय तटरक्षक ने कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सनल टेस्ट (सीजीईपीटी) बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

विज्ञापन
Coast Guard Recruitment: Recruitment for 365 posts in the Coast Guard
भारतीय तटरक्षक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय तटरक्षक ने कोस्ट गार्ड इनरोल्ड पर्सनल टेस्ट (सीजीईपीटी) बैच 01/2027 और 02/2027 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-एक के कुल 365 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 21 अक्तूबर की शाम 5:30 बजे तक कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं। नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के लिए 12वीं में गणित और भौतिकी विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी पात्र हैं।

विज्ञापन


हाइजीनिस्ट-1 पद के लिए मैट्रिकुलेशन के साथ आईटीआई या समकक्ष योग्यता मांगी गई है। यांत्रिक पद के लिए 10वीं के साथ इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो व पावर) इंजीनियरिंग में एआईसीटीई से मान्य डिप्लोमा होना चाहिए।
विज्ञापन


पदों का विवरण

पहले बैच में कुल 190 पद हैं, जिनमें नाविक जीडी के 130 पद (पुरुष 117, महिला 13) शामिल हैं। यांत्रिक के तीन ट्रेड में 60 पद हैं, जिनमें मैकेनिकल के 28, इलेक्ट्रिकल के 23 और इलेक्ट्रॉनिक्स के नौ पद हैं। दूसरे बैच में 175 पद हैं, जिनमें नाविक जीडी के 130, नाविक डीबी के 25 और हाइजीनिस्ट-1 के 20 पद हैं। दोनों बैचों को मिलाकर कुल 365 पदों पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चयन प्रक्रिया और जोनवार भर्ती

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 अंक, जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 अंक प्राप्त करना जरूरी होगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), असेसमेंट, एडाप्टेबिलिटी टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा। नाविक जीडी में पुरुष अभ्यर्थियों का चयन जोनवार होगा, जिसमें उत्तर प्रदेश नार्थ जोन में शामिल है। महिला नाविक जीडी, यांत्रिक, नाविक डीबी और हाइजीनिस्ट-1 के पदों पर चयन अखिल भारतीय स्तर पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed