{"_id":"69e300ed5dcf1c4eea0215d9","slug":"bihar-news-body-businessman-supaul-recovered-hotel-room-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4181061-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 15 अप्रैल से होटल में ठहरे थे व्यवसायी, बाथरूम से मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 15 अप्रैल से होटल में ठहरे थे व्यवसायी, बाथरूम से मिला शव; हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: दरभंगा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:57 AM IST
विज्ञापन
सार
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित नारायण होटल के एक बंद कमरे से सुपौल के व्यवसायी संजय प्रसाद अग्रवाल का शव बरामद हुआ। वह 15 अप्रैल से होटल में ठहरे थे और दो दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकले।
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित नारायण होटल के एक कमरे से सुपौल जिले के एक व्यवसायी का शव बरामद किया गया है। होटल का कमरा अंदर से बंद था और बाथरूम के भीतर शव पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बीती रात शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृत व्यवसायी की पहचान सुपौल जिले के नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी संजय प्रसाद अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस ने कमरे से बरामद कागजातों के आधार पर परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
15 अप्रैल को होटल में ठहरे थे
होटल प्रबंधक के अनुसार, संजय प्रसाद अग्रवाल 15 अप्रैल को होटल में ठहरने आए थे। लेकिन पिछले दो दिनों से उन्हें न तो बाहर निकलते देखा गया और न ही कमरे में किसी गतिविधि की जानकारी मिली। बीती रात होटल के कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
दरवाजा तोड़कर मिला शव
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो बाथरूम में संजय प्रसाद अग्रवाल का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने तुरंत एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर जांच कराई। फिलहाल मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
Trending Videos

ये भी पढ़ें: जहानाबाद में ये सरकारी स्कूल या मनमर्जी का अड्डा? शिक्षक ही तय करते हैं पढ़ाई का समय!
इस संबंध में विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शाम में होटल से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो बाथरूम से शव बरामद हुआ। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य सुरक्षित किए हैं और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।